त्योहारी सीजन से पहले सोने-चांदी की चमक तेज होने लगी है। सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई। बीते कल देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना महंगा हुआ।
नई दिल्ली: त्योहारी सीजन से पहले सोने-चांदी की चमक तेज होने लगी है। सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई। बीते कल देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना महंगा हुआ। इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा है। सोने का भाव लगातार उपर-नीचे गिर रहे हैं।

इन पांच कारोबारी दिनों में सोना उतार-चढ़ाव देखने को मिली है। इस सप्ताह 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के बीच सोने का हाजिर भाव जहां 82 रुपये की मामूली तेजी आई है तो वहीं चांदी का 1279 रुपये चमकी। हालांकि वहीं एक्सपर्ट का मानना है कि सोना दिवाली तक 60 हजारी हो सकता है। Gold : फिर आया सस्ते में खरीदने का मौका, 12 से मिलेगा चांस ये भी पढ़ें
जानिए बीते सप्ताह कितना महंगा हुआ सोना
5 अक्टूबर को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देश भर के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 138 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। वहीं चांदी के रेट में आज 142 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की जा रही है। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50275 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। चांदी का हाजिर भाव 59406 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
6 अक्टूबर मंगलवार को दूसरे कारोबारी सत्र में देश भर के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 299 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर खुला। वहीं चांदी के रेट में आज 779 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50797 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। चांदी का हाजिर भाव 60890 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
7 अक्टूबर को बुधवार सप्ताह के तीसरे कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 679 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर खुला। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50365 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी के रेट में आज 2,011 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई और चांदी का हाजिर भाव 59,021 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।
8 अक्टूबर को गुरुवार सप्ताह के चौथे कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा में 24 कैरेट सोना 70 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 50357 रुपये पर खुला। वहीं चांदी के रेट में आज 1042 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की जा रही है। अब चांदी का हाजिर भाव 59914 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
9 अक्टूबर को शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 349 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 50357 रुपये पर खुला। वहीं चांदी के रेट में आज 351 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की जा रही है। चांदी का हाजिर भाव (औसत) 60685 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
दिवाली में और सस्ता होगा सोना
जानकारों का मानना है कि शेयर बाजारों में उछाल जरूर देखने को मिल रहा है। लेकिन, यह वास्तविकता में इतनी तेजी देखने को नहीं मिल रही है। सोने की कीमतों में जो गिरावट आई है, उसके पीथ की सबसे खास वजह यह है कि पिछले दो महीनों में रुपए में मजबूती बनी हुई है। रुपया अभी 73-74 रुपए प्रति डॉलर की रेंज में है। रुपये में लौटी मजबूती के चलते सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। आने वाले समय में भी ऐसा ही उतार- चढ़ाव जारी रह सकता है। दिवाली तक सोने की कीमतों के तेजी से बढ़ने के कोई आसार नहीं हैं। दिवाली पर भी सोना 50000-52000 रुपए प्रति 10 ग्राम की रेंज में रह सकता है जबकि चांदी 60,000 रुपए के दायरे में है। लेकिन जानकारों का यह भी मानना है कि आने वाले समय में यदि डॉलर में मजबूती आती है तो सोने के दाम में अचानक से तेजी देखने को मिल सकती है।
सोना खरीदने से पहले पता करें दाम
सोना खरीदने जाने से पहले आपको सोने का दाम किसी प्रमाणिक वेबसाइट से जगह से पता कर लेना चाहिए। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें, यहां पर भी आप देख सकते हैं सोने का दाम https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/
सोने का मेकिंग चार्ज भारत में निर्धारित नहीं है यह ज्वेलर, ज्वेलरी के हिसाब से तय करता है इसमें आपको डिस्काउंट भी मिल सकता है। गोल्ड की कीमत ज्वेलरी और उसमें लगे स्टोन के आधार पर भी तय होती है। तो यह ध्यान रखिए कि ज्वेलरी स्टोन वाली ज्वेलरी की कीमत भी उतनी ही लगा है जितनी बिना स्टोन वाली है। बिना स्टोन के लिए पहले ज्वेलरी का वजन करवा लें क्योंकि अलग-अलग स्टोन की कीमत अलग-अलग होती है।
More From GoodReturns

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications