आप अपने प्रॉविडेंट फंड (पीएफ) में से पैसा निकालना चाहते हैं और आपके पास यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) नहीं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है।
नई दिल्ली: आप अपने प्रॉविडेंट फंड (पीएफ) में से पैसा निकालना चाहते हैं और आपके पास यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) नहीं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अब आप आसानी से बिना यूएएन नंबर के भी बैलेंस निकाल जान सकते हैं। EPF अकाउंट में KYC को कैसे करें ऑनलाइन अपडेट ये भी पढ़ें

कई बार ऐसा होता है कि यूएएन नंबर जनरेट नहीं करने या इस नंबर को भूल जाने के कारण कर्मचारियों को अपने ईपीएफ बैलेंस की जांच करने और पीएफ खाते से पैसे निकालने में काफी चिंता का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब परेशान होने की जरुरत नहीं। यूएएन, अर्थात यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) एक 12 अंकों का यूनिक नंबर होता है। यह नंबर ईपीएफ सदस्य को आवंटित किया जाता है। यह एक स्थाई नंबर होता है और एक सदस्य के पूरे जीवनकाल तक वैध होता है।
पीएफ बैलेंस पता करना बेहद आसान
यूएएन नंबर को कर्मचारी का नियोक्ता जनरेट कर सकता है। नौकरी बदलने के मामले में, पूर्व में आवंटित यूएएन ही नियोक्ता द्वारा प्रदान किया जा सकता है। यूएएन के जरिए कर्मचारी बिना नियोक्ता की मदद लिए कभी भी अपना पीएफ बैलेंस पता कर सकता है और पीएफ अकाउंट से निकासी कर सकता है। वहीं, बिना यूएएन के भी कर्मचारी अपने पीएफ बैलेंस को चेक कर सकता है और अकाउंट से निकासी कर सकता है।
ऐसे जानें बिना यूएएन के ईपीएफ बैलेंस
- सबसे पहले आपको epfindia.gov.in पर जाकर लॉग-इन करना होगा।
- अब "Click Here to Know your EPF Balanc" लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आप epfoservices.in/epfo/ पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। अब आपको "Member Balance Information" टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपना राज्य चुनना होगा और अपने ईपीएफओ ऑफिस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपना पीएफ अकाउंट नंबर, नाम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- अब आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा। अब आपको अपना पीएफ बैलेंस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
ऐसे जानें बिना यूएएन के पीएफ खाते से निकासी
दूसरी तरफ ये भी बता दें कि यदि आपके पास यूएएन नंबर नहीं है, तो आपको पीएफ अकाउंट से निकासी के लिए एक पीएफ निकासी फॉर्म भरना होगा और इसे स्थानीय पीएफ ऑफिस में जाकर जमा करना होगा। मालूम हो कि ईपीएफ सदस्य को इसके लिए इंटरनेट के माध्यम से आधार-बेस्ड नया समग्र क्लेम फॉर्म या नॉन-आधार समग्र क्लेम फॉर्म डाउनलोड करना होगा। अब आप यह फॉर्म भरकर पीएफ अकाउंट से आंशिक या पूर्ण निकासी कर सकते हैं। इपीएफ अकाउंट से पूर्ण निकासी कर्मचारी उस स्थिति में कर सकते हैं, जब उनका रिटायरमेंट हो गया हो या कर्मचारी दो महीने से अधिक समय से बेरोजगार हो। यदि कोई ईपीएफ सदस्य एक महीने तक बेरोजगार रहता है, तो वह पेंशन फंड से अपनी कुल पीएफ राशि के 75 फीसद हिस्से की निकासी कर सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट



Click it and Unblock the Notifications