अगर आपने अभी तक ईपीएफ अकाउंट में केवाईसी अपडेट नहीं किया है तो ये खबर जरुर पढ़ें। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने सब्सक्राइबर्स को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) में नो योर कस्टमर अपडेट करने की अनुमति दी
नई दिल्ली: अगर आपने अभी तक ईपीएफ अकाउंट में केवाईसी अपडेट नहीं किया है तो ये खबर जरुर पढ़ें। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने सब्सक्राइबर्स को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) में नो योर कस्टमर अपडेट करने की अनुमति दी है। सब्सक्राइबर्स ईपीएफओ की ऑनलाइन पोर्टल epfindia.gov.in के जरिए केवाईसी अपडेट कर सकते हैं। जानकारी दें कि अगर आपका ईपीएफ अकाउंट केवाईसी कम्पलायंट नहीं है तो ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स के क्लेम रिक्वेस्ट को रिजेक्ट कर सकता है। तो चलिए हम आपको आसान तरीका बता दें जिसके जरिए आप घर बैठे अपनी केवाइसी जानकारी को यूएएन ईपीएफओ पोर्टल के जरिए अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको यूएएन की जरूरत होगी।

केवाइसी को ऑनलाइन कैसे करें अपडेट
- सबसे पहले ईपीएफओ मेंबर पोर्टल पर जाना होगा। यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करे।
- टॉप मेनू बार में मैनेज ऑप्शन पर जाएं।
- यहां से 'केवाईसी' विकल्प को सेलेक्ट करें।
- एक नया पेज खुलेगा जिसमें विभिन्न डॉक्यूमेंट्स टाइप की लिस्ट मौजूद होंगे। डॉक्यूमेंट नंबर, डॉक्यूटमेंट के अनुसार नाम और अन्य डिटेल्स जैसे बैंक डिटेल्स के मामले में आईएफएससी और पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस के मामले में एक्सपायरी डेट भरें।
- इसके बाद अब 'सेव' पर क्लिक करें।
- केवाईसी पेंडिंग फॉर अप्रूवल कॉलम में केवाईसी डॉक्यूमेंट का स्टेट दिखेगा।
- नियोक्ता की ओर से डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई होने के बाद डिजिटली अप्रूवड केवाईसी स्टेट नजर आएगा। इसके साथ ही, आपके रिजस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस प्राप्त होगा।
केवाईसी के लिए ये डाक्यूमेंट्स आएंगे काम
केवाईसी अपडेट के लिए आधार नंबर, पर्मानेंट अकाउंट नंबर (पैन), नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर, बैंक खाता नंबर, पासपोर्ट, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, इलेक्शन कार्ड आदि काम आएंगे।
केवाइसी अपडेट है तो आपको होंगे ये फायदे
- केवाइसी अपडेट है तो पैसे ट्रांसफर या निकासी में किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता।
- इसके साथ ही बैंक खाता डिटेल्स अपडेटेड न होने की स्थिति में क्लेम रिक्वेस्ट रिजेक्ट भी हो सकती है।
- अगर आपने केवाइसी डॉक्यूमेंट्स जमा नहीं करा रखे हैं तो ईपीएफ सदस्य को कोई एसएमएस अलर्ट नहीं मिलेगा।
Airtel लाया नया प्लान, करें अनलिमिटेड विडियो कॉन्फ्रेंसिंग और कॉलिंग ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
