सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
नई दिल्ली: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। देश भर के सर्राफा बाजारों में आज सोने के भाव में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 24 कैरेट 10 ग्राम सोना आज 76 रुपये प्रति 10 ग्राम तेज होकर आज सुबह 49221 रुपये पर खुला। वहीं 23 कैरेट सोना शुक्रवार के मुकाबले 76 रुपये महंगा होकर 49024 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत अब 45086 रुपये हो गई है। अगर बात 18 कैरेट सोने की करें तो यह 36916 और 14 कैरेट सोने का भाव 28794 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं अगर चांदी के हाजिर भाव की बात करें तो सोमवार को यह 448 रुपये महंगी होकर 52188 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। बता दें सोने के मुकाबले चांदी पिछले 3 महीने में अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले 3 महीने में चांदी ने निवेशकों को 50 फीसद रिटर्न दिया है। Gold : ये हैं खरीदने के आसान तरीके, मिलावट का खतरा भी नहीं ये भी पढ़ें

आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वायदा बाजार में सोमवार को सोना
हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण व्यापारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में सोमवार को सोना 0.05 प्रतिशत की हानि के साथ 48,944 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने में डिलीवरी सोना अनुबंध की कीमत 23 रुपये यानी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,944 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 8,059 लॉट के लिये कारोबार हुआ। सोना के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 87 रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11,500 लॉट के लिए कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में सोना 0.03 प्रतिशत की हानि के साथ 1,809.50 डॉलर प्रति औंस रह गया।
चांदी की कीमत
जबकि वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 198 रुपये की गिरावट के साथ 54,201 रुपये प्रति किग्रा रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 198 रुपये अथवा 0.37 प्रतिशत की हानि के साथ 54,201 रुपये प्रति किग्रा रह गई, जिसमें 399 लॉट के लिए कारोबार हुआ। हालांकि वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में, चांदी की कीमत 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 19.77 डॉलर प्रति औंस हो गई।
जानिए क्या होता है वायदा भाव
पीली धातु यानी सोने का कारोबार दो तरह से होता है। एक वायदा बाजार में और दूसरा हाजिर बाजार में। वायदा कारोबार कमोडिटी एक्सचेंज पर होता है। वायदा कारोबार में वस्तु को डिजिटल माध्यम से खरीदा और बेचा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु के पुराने और नए भावों के आधार पर भविष्य की कीमतों में सौदे होते हैं। इस बाजार में एक तय तारीख तक के लिए सौदे होते हैं। वायदा बाजार का सीधा असर हाजिर बाजार पर पड़ता है। हाजिर बाजार और वायदा बाजार में वस्तु की कीमत में कोई बड़ा अंतर नहीं होता है।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications