सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकारी कर्मचारियों को सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। लंबे वक्त से सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही तोहफा मिल सकता है।
नई दिल्ली: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकारी कर्मचारियों को सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। लंबे वक्त से सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही तोहफा मिल सकता है।
4 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा
दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) की घोषणा का इंतजार लंबे समय है। ये इंतजार इसी महीने यानी फरवरी 2021 में ही खत्म हो सकता है। केंद्र सरकार इस महीने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में सीधा इजाफा होगा।

कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा
लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है।दरअसल, श्रम विभाग ने ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (एआईसीपीआई) की घोषणा भी कर दी है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों में उम्मीद जगी है कि उन्हें बढ़ा हुआ डीए मिल सकता है। बता दें कि एआईसीपीआई से ही महंगाई भत्ते की दर तय होती है। एआईसीपीआई के आधार पर कहा जा रहा है कि सरकार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा। सातवें वेतन आयोग के मुताबिक, अगर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी वृद्धि होती है तो उनके यात्रा भत्ते (टीए) में भी 4 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, केंद्रीय कर्मचारियों को 1 जुलाई 2020 से 1 जनवरी 2021 तक का डीए नहीं दिया जाएगा।
ट्रेवल अलाउंस में भी होगा फायदा
बता दें कि केंद्र ने कोराना संकट के कारण अप्रैल 2020 में महंगाई भत्ते पर रोक लगा दी थी। केंद्र की घोषणा के मुताबिक, जून 2021 तक केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता नहीं मिलेगा। बता दें कि फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 फीसदी है। डीए में 4 फीसदी वृद्धि के बाद महंगाई भत्ता 21 फीसदी हो जायेगा और ट्रेवल अलाउंस भी 4 फीसदी बढ़ जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में बंपर वृद्धि होगी। केंद्र समय-समय पर महंगाई भत्ते में संशोधन करता है। डीए की गणना बेसिक सैलरी के आधार पर होती है। केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई का ध्यान रखते हुए उनके खर्चों को सहन करने में मदद करने के लिए ये भत्ता दिया जाता है। इसकी घोषणा साल में दो बार जनवरी और जुलाई में की जाती है। इसे एचआरए के साथ जोड़ा जाता है।
बैंक कर्मचारियों की बढ़ने वाली है सैलरी
वहीं दूसरी ओर सरकारी बैंक में काम करने वालों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारियों कि सैलरी बढ़ने वाली है। सरकारी बैंक के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3.3 परसेंट की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी फरवरी 2021 से अप्रैल 2021 तक के लिए है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) ने इसका आदेश जारी कर दिया है। एआईएसीपीआई अक्टूबर 2020 में बढ़कर 7855.76 पर पहुंच गया। इसमें और बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नवंबर और दिसंबर में यह क्रमश: 7882.06 और 7809.74 हो गया है। डीए स्लैब 7849-6352= 1497/4=374 Slabs पिछली तिमाही में स्लैब = 341 DA में बढ़ोतरी = 374-341=33 Slabs (3.3%)
ऐसे समझे
एसबीआई पीओ का शुरुआती बेसिक 27000 रुपए होता है। डीए में 3.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी से सैलरी करीब 900 रुपए महीना बढ़ेगी। इसमें 4 इंक्रीमेंट भी जुड़ेंगे। प्रमोशन के बाद अधिकतम बेसिक 42000 रुपए तक चला जाता है। इतनी बेसिक पाने वाले पीओ की सैलरी में करीब 1386 रुपए का फर्क पड़ेगा। वहीं ऊपर के अधिकारी की सैलरी में हजारों रुपए की बढ़ोतरी होगी।
कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, कंपनी देगी बोनस
देश की दिग्गज आईटी कंपनियों में से एक एचसीएल टेक्नोलॉजीज के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। एचसीएल टेक अपने कर्मचारियों को एकमुश्त 700 करोड़ रुपए से ज्यादा का स्पेशल बोनस देगी। एचसीएल टेक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फरवरी 2021 में कर्मचारियों को स्पेशल बोनस का भुगतान किया जाएगा।
एचसीएल टेक्नोलॉजी लिमिटेड का 2020 में 10 बिलियन डॉलर करीब 72 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा रेवेन्यू रहा है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications