BYD Seal Bookings: इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 5 मार्च 2024 को बीवाईडी सील नाम की इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग को ओपन किया गया। इसके बाद ये कार लोगों को इतनी पसंद आई की एक ही दिन में इसके 200 मॉडल बुक कर लिए गए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक हाई परफार्मेंस वाली इलेक्ट्रिक कार है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबी दूरी तय कर सकती है। यह कार सिडान की कैटेगरी में आती है। इस कार में आपको पावर के साथ क्लास और कंफर्ट का भी परफेक्ट काॉम्बिनेशन मिलता है।
कार की महंगी कीमत के बाद भी लोगों में इसकी जबरदस्त डिमांड देखी जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस इलेक्ट्रिक कार की एक्स शोरूम प्राइस 41 लाख रुपए की है। यानी ऑन रोड आपको यह कार और भी ज्यादा महंगी पड़ने वाली है। लेकिन इसके जबरदस्त फीचर्स ने इसकी प्राइस को कंपनी और कस्टमर के बीच नहीं आने दिया है।

कंपनी के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक इस कार की बुकिंग 31 मार्च 2024 तक ही खुली हुई है। कंपनी ने अपनी इस शानदार इलेक्ट्रिक कार के तीन वेरिएंट्स निकाले हैं। इस कार में आपको डायनेमिक, प्रीमियम और परफॉर्मेंस वेरिएंट मिलते हैं। फिर आप अपनी जरूरत के हिसाब से ले सकते हैं।
इस कार में 31.4 kwh और 82.5 kwh और बैटरी का पैक दिया गया है। इस कार के अलग-अलग मॉडल सिंगल चार्ज पर 510 किलोमीटर से लेकर 650 किलोमीटर तक की रेंज देती हैं।
इस कार का प्रीमियम वेरिएंट वाली कार एक बार चार्ज करने पर 650 किलेमीटर तक चल सकती है। वहीं परफॉर्मेंस रेंज 580 कीलोमीटर की रेंज देती है और डायनैमिक मॉडल एक बार चार्ज करने पर 510 किलोमीटर की रेंज कवर कर सकती है।
इस शानदार इलेक्ट्रिक कार में एक साथ पांच लोग बैठ सकते हैं। इसकी फ्रंट टैंक कैपेसिटी 50 लीटर की है और इसमें 400 लीटर का जबरदस्त बूट स्पेस भी दिया गया है।
यह कार जितनी आकर्षक देखने में लगती है, इसका पिकअप भी उतना ही जबरदस्त है। मिल रही जानकारी के मुताबिक यह कार मात्र 3.5 सेकंड के अंदर जीरो से लेकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड पकड़ लेती है।
सुरक्षा के मामले में भी है जबरदस्त
इस इलेक्ट्रिक कार को बनाते समय आपकी सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा गया है। मौजूद जानकारी के मुताबिक इसमें एडास लेवल-2 ड्राइविंग असिस्टेंट मिलता है। इसके अलावा इस कार में 9 एयरबैग्स भी दिए गए हैं।
इस कार में कार सेल टू बॉडी और इंटेलिजेंस टॉर्क एडॉप्शन कंट्रोल टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जो गाड़ी को बेहतर कंट्रोलिंग देती है।
31 मार्च से पहले बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कंपनी कुछ अतिरिक्त फायदे भी दे रही है। अगर आप 31 मार्च से पहले इस गाड़ी को बुक करते हैं तो कंपनी की बुकिंग पॉलिसी के तहत आपके घर पर 7 किलोवाट का होम चार्जर और उसकी इंस्टॉलेशन सर्विस भी मिलेगी। इसकी मदद से आप आसानी से घर पर अपनी कार चार्ज कर सकते हैं।
इसके अलावा एक 3 किलोवाट का पोर्टेबल चार्जिंग बॉक्स में मिलता है, जिसे आप अपने साथ लेकर कहीं भी जा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने अपने ग्राहकों को 6 साल का रोड साइड असिस्टेंट देने का फैसला भी किया है।
यह भी पढ़ें: Womens Day Special: जानिए कौन हैं भारत की 5 सबसे अमीर महिला, अरबों रुपए की है नेटवर्थ
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
