International Women's Day: कल 8 मार्च 2024 है यानी इंटरनेशनल वूमेंस डे है। इसे पहली बार साल 1908 में शुरू किया गया था। इस दिन को खास तौर पर उन सभी महिलाओं के सम्मान के लिए रखा गया है, जिन्होंने समाज के लिए बड़े बदलाव किए हैं और समाज को बेहतर बनाने में योगदान दिया है। वैसे देखा जाए तो इंटरनेशनल वूमेंस डे हर उस महिला के लिए सम्मान व्यक्त करने का दिन है, जो किसी भी तरह से अपने घर, देश और समाज को आगे बढ़ाने में योगदान कर रही हैं।
इसी बात को ध्यान में रखकर आज हम आपको पांच ऐसी भारतीय महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सबसे अमीर हैं। इनकी कुल संपत्ति अरबों रुपए की है और इन्होंने अपने कारोबार और कामकाज को बेहतरीन ढंग से संभाला है, जिससे यह भारत की सभी महिलाओं के लिए एक मिसाल बन सकती हैं।

इंटरनेशनल वूमेंस डे से एक दिन पहले आइए जानते हैं भारत की पांच सबसे अमीर महिलाओं की कंपनी, उनके काम और उनकी नेटवर्थ के बारे में, ताकि ये बाकी महीलाओं को भी जीवन में कुछ बड़ा और बेहतर करने के लिए प्रेरित करे।
सावित्री जिंदल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत की सबसे अमीर महिला जिंदल ग्रुप की मालकिन सावित्री जिंदल हैं। इनकी कुल संपत्ती 29.1 बिलियन डॉलर की होती है। इनका जन्म असम के तिनसुकिया में हुआ था। सावित्री जिंदल की उम्र इस समय 73 साल की है। इ्न्होंने साल 2005 में पति के निधन के बाद जिंदल ग्रूप की कमान संभाली थी। ये इस समय जिंदल ग्रूप की चेयर पर्सन हैं।
सावित्री जिंदल एक अच्छी बिजनेस वूमेन होने के साथ एक नेता भी हैं, इन्होंने 2005 में हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत भी था। इसके बाद यह 2009 में फिर से चुनाव जीत कर आईं और इसके बाद साल 2013 में उन्हें हरियाणा की सरकार के द्वारा कैबिनेट मिनिस्टर बना लिया गया।
रोहिका साइरस मिस्त्री
महाराष्ट्र के मुंबई में जन्मी हुई रोहिका साइरस मिस्त्री टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की पत्नी है। अपने पति के शेयर्स लेने के बाद रोहिका एक समय भारत की सबसे अमीर महिला भी बन गई थीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टाटा संस के शेयर्स में रोहिका साइरस मिस्त्री की 18.4 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। मिल रही जानकारी के मुताबिक रोहिका साल 2024 की सबसे नई अरबपति महिला हैं। रोहिका साइरस मिस्त्री की नेटवर्थ 8.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर की है।
रेखा झुनझुनवाला
59 साल की रेखा झुनझुनवाला भी मुंबई में पैदा हुई थी। साल 2022 में रेखा झुनझुनवाला के पति राकेश झुनझुनवाला की मृत्यु हो गई थी। उसके बाद उन्होंने उनके स्टॉक पोर्टफोलियो को अपने हाथों में ने लिया और भारत की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हो गईं। रेखा झुनझुनवाला की कुल संपत्ति 8 बिलियन डॉलर की है। इनके स्टॉक इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो में टाइटन, टाटा मोटर्स और क्रिसिल जैसी कंपनियां शामिल हैं।
विनोद गुप्ता
पंजाब के पटियाला में पैदा हुईं विनोद गुप्ता और उनके लड़के अनिल गुप्ता मिलकर हैवेल्स इंडिया कंपनी को चलते हैं। अगर हम किसी भी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट की बात करते हैं, तो उसमें हैवेल्स का नाम सबसे पहले आता है। भारत में हैवेल्स का काफी बड़ा और विस्तारित मार्केट है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हैवेल्स सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि 49 अन्य देशों में भी अपना कारोबार कर रहा है। इनके पास अपनी खुद के 14 प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरिंग फैसेलिटीज हैं। इनकी नेटवर्थ 4.2 बिलियन डॉलर की है।
स्मिता गोदरेज
स्मिता कृष्ण गोदरेज की नेटवर्थ 3.3 बिलियन डॉलर की है। उनकी कंपनी गोदरेज है, जिसे रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, लॉकर और दूसरे इलेक्ट्रिकल आइटम बनाने के लिए जाना जाता है। स्मिता की उम्र इस समय 73 साल की है। गोदरेज कंपनी में और फैमिली असेट्स में स्मिता की कुल 20 परसेंट की हिस्सेदारी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications