अगर आप बाइक्स लेने का मन बना रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। हम आपको बताएंगे कि आधे से भी कम कीमत में सेकेंड हेंड बाइक कैसे और कहां से खरीद सकते है आप।
नई दिल्ली: अगर आप बाइक्स लेने का मन बना रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। हम आपको बताएंगे कि आधे से भी कम कीमत में सेकेंड हेंड बाइक कैसे और कहां से खरीद सकते है आप। पुरानी बाइक खरीदना फायदेमंद भी है खासकर उनलोगों के लिए जो कि अभी बाइक चलाना सीख रहे हैं या सीखना चाहते हैं। अगर आपका बजट कम है और आप नई बाइक खरीदने में असमर्थ हैं तो पुरानी बाइक के जरिए अपनी जरूरत को पूरा कर सकते हैं। New Year Bike Offers : Hero, TVS, Bajaj समेत इन बाइक्स पर मिल रही है जबरदस्त छूट, जानिए पूरा ऑफर

अच्छी बात तो ये है कि आपको अपनी पंसदीदा बाइक को खरीदने के लिए कंपनी के शोरूम में जाने की जरूरत नहीं होगी। आप घर बैठे-बैठे इसे ऑर्डर कर सकेंगे। जी हां कम बजट में आपको सेकेंड हैंड के ऑप्शन देखना चाहिए। आज हम एक ऐसी डील के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत आप सस्ती कीमत में बाइक खरीद सकते हैं। 1 फरवरी को बजट आएगा। इस बजट में अगर पुराने वाहनों की खरीद या बिक्री पर टैक्स लगाया जाता है तो यह महंगे भी हो सकते हैं।
सस्ती बाइक इस वेबसाइट से खरीदें
ये बात बिलकुल सच है कि पुरानी बाइक लेने से पहले लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। अक्सर लोग इस बात को लेकर असमंसजस की स्थित में होते हैं कि आखिरकार पुरानी बाइक कहां से खरीदें? अगर आप भी इसी तरह की परिस्थिति से गुजर रहे हैं तो droom.in के जरिए बाइक लें सकते हैं। आप इस प्लेटफॉर्म की वेबसाइट के जरिए अपनी पसंद की बाइक को सर्च कर सकते हैं और इसके साथ ही बजट के मुताबिक बाइक को चुन सकते हैं। यहां आपको 20 से 30 हजार रुपये की रेंज में बाइक मिल जाएगी। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस खबर के जरिए जो भी बाइक्स से जुड़ी जानकारी हम देंगे वो ऑफिसियल वेबसाइट Droom से ली गई है। ये सभी बाइक्स दिल्ली सर्किल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पुरानी बाइक खरीदते दौरान दस्तावेज और गाड़ी की कंडीशन की जांच स्वयं करें। वाहन के मालिक से बिना मिले या वाहन की जांच किए ऑनलाइन लेन देन न करें।
40,000 रुपये में खरीदें बजाज बाइक
बजाज वी15 150 सीसी बाइक की बात करें तो इस बाइक का 2016 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 30500 किलो मीटर चल चुकी है। इसके साथ ही यह 57 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें 150 सीसी का इंजन लगा है जो कि 11.80 बीएचपी का पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 40,000 रुपये रखी गई है। जबकि अगर इसकी ओरिजनल प्राइस की बात करें तो 66,739 रु की है।
31,999 रुपये में खरीदें अवेंजर
बजाज अवेंजर 220 सीसी इस बाइक का 2014 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के दूसरे मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 24640 किलो मीटर चल चुकी है। इसके साथ ही यह 40 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें 220 सीसी का इंजन लगा है जो कि 19 बीएचपी का पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 31,999 रुपये रखी गई है। अगर इस बाइक की लेटेटस प्राइस की कीमत की बात करें तो 1,24,079 रु है।
33,800 रुपये में खरीदें हीरो सुपर स्प्लेंडर
अगर आप हीरो की बाइक खरीदना चाहते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। हीरो सुपर स्प्लेंडर 125 सीसी बाइक का 2015 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 35441 किलो मीटर चल चुकी है। इसके साथ ही यह 75 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें 125 सीसी का इंजन लगा है जो कि 9 बीएचपी का पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 33,800 रुपये रखी गई है।
यहां से भी खरीद सकते सेकंड हैंड बाइक और स्कूटर
सबसे पहले ये जानना जरुरी है कि सेकंड हैंड बाइक और स्कूटर के लिए कहां संपर्क करें। तो हम आपकी इस परेशानी का भी समाधान कर देते हैं। आप कमर्शियल शॉपिंग साइट https://www.cars24.com/bike/buy-used-bikes-new-delhi/ के जरिए बेहतर सेकंड हैंड बाइक और स्कूटर खरीद सकते है। बता दें कि कंपनी की वेबसाइट पर आपको अलग-अलग कंपनी की कई बाइक और स्कूटर मिल जाएगी। जिनके बारे में cars24.com पर आपको विस्तृत जानकारी भी मिल जाएगी। यहां हम आपके लिए cars24.com पर मौजूद सेकंड हैंड बाइक और स्कूटर की डिटेल के बारे में बताएंगे।
सबसे ज्यादा माइलेज वाली भारत की टॉप-10 बाइक
- बजाज की मॉडल CT110 माइलेज 104 kmpl जो की 48,704 रु. कीमत है।
- टीवीएस स्टार सिटी जो कि माइलेज 85 kmpl के साथ 62,784 रु. कीमत है।
- बजाज प्लेटिना की मॉडल 110 H गियर 84 kmpl माइलेज के साथ 62,899 रु. की है।
- हीरो सुपर स्प्लेंडर 83 kmpl माइलेज के साथ 71,650 रु. की है।
- हीरो स्प्लेंडर प्लस 80 kmpl माइलेज के साथ 60,310 रु. की है।
- होंडा CD110 ड्रिम माइलेज 74 kmpl के साथ 65,505 रु. की है।
- टीवीएस रेडिऑन 69 kmpl माइलेज के साथ 59,742 रु. की है।
- होंडा शाइन 65 kmpl माइलेज के साथ 68,812 रु. की है।
- हीरो स्प्लेंडर iSmart 61 kmpl माइलेज 65,672 रु. की है।
- हीरो पैशन प्रो 110 60 kmpl माइलेज 65,750 रु. की है।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications