New Year Bike Offers : Hero, TVS, Bajaj समेत इन बाइक्स पर मिल रही है जबरदस्‍त छूट, जानिए पूरा ऑफर

नई बाइक खरीदने का मन बना रहे हों तो आपके लिए गुड न्यूज है। नये साल में ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए डिस्काउंट और ऑफर्स का ऐलान कर रही हैं। साल 2021 शुरु हो गया है।

नई द‍िल्‍ली: नई बाइक खरीदने का मन बना रहे हों तो आपके लिए गुड न्यूज है। नये साल में ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए डिस्काउंट और ऑफर्स का ऐलान कर रही हैं। साल 2021 शुरु हो गया है। ऐसे में कई ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियां साल के पहले महीने में अपनी बाइक्‍स पर भारी छूट दे रही हैं। महामारी से रिकवर होती हुई अर्थव्यवस्था में बहुत से लोग बाइक लेने की सोच रहे हैं। इसी को देखते हुए बहुत सी कंपनियों ने अपनी बाइक और स्कूटर पर धमाकेदार छूट के ऑफर दे रही है। आज हम आपको उन कंपनियों की बाइक्स के बारे में बताएंगे जो आपको सबसे ज्यादा छूट दे रही है।

Buy Hero TVS Bajaj And Honda Bike In The New Year Will Be Get Discounts And Offers

 हीरो की बाइक पर म‍िल रहा आकर्षक छूट

हीरो की बाइक पर म‍िल रहा आकर्षक छूट

हीरो मोटोकॉर्प दुनिया की सबसे बड़ी बाइक निर्माता कंपनी है। हीरोमोटोकॉर्प 2021 के जनवरी साल के शुरू होते ही अपनी पॉपुलर बाइक्स एक्सट्रीम 160 आर, हीरो स्प्लेंडर प्लस, एचएफ डीलक्स, हीरो ग्लैमर, हीरो एक्सपल्स 200 टी पर 7500 रुपये की छूट के ऑफर दे रही है। आप इन बाइक्स को अपने क्रेडिट कार्ड से या मात्र 3500 रुपये जमा करवा कर अपने घर ला सकते हैं।

 टीवीएस बाइक पर 6500 रुपये तक के डिस्काउंट

टीवीएस बाइक पर 6500 रुपये तक के डिस्काउंट

टीवीएस की बाइक्स अपने एवरेज को लेकर हमेशा पॉपुलर रहती हैं। जहां बात हो अपाची जैसी रेसिंग बाइक की हर कोई चाहता है कि उसके पास एक अपाची बाइक हो साल की शुरुआत में ही टीवीएस ने अपाची, जुपिटर, स्कूटी पेप प्लस, स्कूटी जेस्ट 110 और NTorq 125 पर 6500 रुपये तक के डिस्काउंट दे रहा है। इन टीवीएस बाइक्स को आप प्रतिमाह 1400 रुपये की ईएमआई पर घर ला सकते हैं।

 होंडा दे रही ईएमआई पर 50 % का डिस्काउंट

होंडा दे रही ईएमआई पर 50 % का डिस्काउंट

बात करें अगर होंडा कि तो हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस बाइक्स की तर्ज पर होंडा अपनी बाइक और स्कूटर पर भारी-भरकम छूट दे रहा है। होंडा अपनी इंजन की क्षमता को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है। होंडा लिवो सीडी 110, सीडी 110, ड्रीम एक्टिवा 6 जी, डीओ स्कूटर पर 7000 रुपये की छूट देने के साथ 3 महीने की ईएमआई पर 50 % का डिस्काउंट भी दे रही हैं।

 बजाज की बाइक्‍स पर म‍िल रहा जबरदस्‍त ऑफर

बजाज की बाइक्‍स पर म‍िल रहा जबरदस्‍त ऑफर

बजाज अपने रेसिंग बाइक्स पल्सर को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है। बजाज की पल्सर बाइक देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली रेसिंग बाइक में से एक है। बजाज भी नए साल की शुरुआत में अपनी बाइक और स्कूटर पर भारी भरकम छूट के ऑफर दे रही है। बजाज अपनी बाइक्स सीटी 100, पल्सर, पल्सर, एवेंजर क्रूज, प्लेटिना पर 5500 रुपए की छूट दे रही है। इसी के साथ बजाज कंपनी आने वाले 3 महीनों की ईएमआई पर 75% तक डिस्काउंट ऑफर भी उपलब्ध है। आप बजाज बाइक्स को मात्र 3500 रुपए की डाउन पेमेंट घर ला सकते है।

 ऑनलाइन बुक करें हीरो मोटोकॉर्प की बाइक

ऑनलाइन बुक करें हीरो मोटोकॉर्प की बाइक

  • सबसे पहले हीरो मोटोकॉर्प की वेबसाइट https://www.heromotocorp.com/en-in/ पर एक्सिस करें। इसके बाद आपको फ्लिकर में हीरो शोरुम इन योर रुम का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • यहां क्लिक करने पर आपके सामने virtualshowroom खुलकर सामने आएगा। यहां आप अपनी पसंद के टू-व्हीलर को स्लेक्ट कर सकते है।
  • अपनी पसंद के टू-व्हीलर पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो वहां आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे। जिसमें पहला Buy और दूसरा Explore More का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • जब आप Explore More के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने टू-व्हीलर की सभी डिटेल्स सामने आ जाएगी। वहीं आप जैसे ही Buy के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने टू-व्हीलर के वेरिएंट और कल का ऑप्शन आएगा।
  • इसके बाद आपको अपना राज्य और शहर चुनना होगा। यहां आपको अपने शहर के सभी हीरो मोटोकॉर्प के डीलर के ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें से किसी एक का आपको चुनाव करना है।
  • इसके बाद आपके सामने फाइनेंस और टर्म एंड कंडीशन का ऑप्शन आएगा। जब आप ये सभी प्रोसेस पूरा कर लेंगे उसके बाद आपको पे नाउ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने रजि‍स्‍ट्रर नाउ का ऑप्शन आएगा। यहां आपको अपनी डिटेल्स देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+