देश में 1 अप्रैल 2020 से नए BS-VI एमिशन नॉर्म्स लागू होने जा रहे हैं। इसे देखते हुए कार और टूव्हीलर कंपनियां BS-IV मॉडल्स का स्टॉक निकालने में लगी हुई हैं।
नई दिल्ली: देश में 1 अप्रैल 2020 से नए BS-VI एमिशन नॉर्म्स लागू होने जा रहे हैं। इसे देखते हुए कार और टूव्हीलर कंपनियां BS-IV मॉडल्स का स्टॉक निकालने में लगी हुई हैं। इसके लिए ऑफर्स की पेशकश कर ग्राहकों को लुभाया जा रहा है। हीरो मोटोकॉर्प ने भी ऐसा ही एक ऑफर निकाला है, जिसके तहत कंपनी चुनिंदा स्कूटर्स के BS-IV मॉडल पर 13000 रुपये तक की बचत करने का मौका दे रही है। मारुति : नई सुविधा, घर बैठे बेचें अपनी पुरानी कार ये भी पढ़ें

हीरो मोटोकॉर्प स्कूटर को ईएमआई पर खरीदने की भी सुविधा
बता दें कि जिन हीरो स्कूटर्स पर यह ऑफर मान्य है, उनमें मैस्ट्रो ऐज 125, मैस्ट्रो ऐज 110, डेस्टिनी 125, प्लेजर और प्लेजर+ शामिल हैं। 13000 रुपये तक की बचत में 5000 रुपये तक का कैश बेनिफिट शामिल है। कंपनी का कहना है कि इन स्कूटर के BS-VI मॉडल, BS-IV मॉडल की तुलना में 8000 रुपये तक महंगे होंगे। यानी अभी BS-IV मॉडल खरीदने पर 8000 रुपये तक की बचत होगी। हीरो मोटोकॉर्प स्कूटर को ईएमआई पर खरीदने की भी सुविधा दे रही है। इसके लिए डाउन पेमेंट 1234 रुपये से शुरू है।
इन राज्यों में नहीं मिलेगा ऑफर का फायदा
इस बात से भी अवगत करा दें कि हीरो मोटोकॉर्प का यह ऑफर 31 मार्च 2020 तक या BS-IV स्टॉक खत्म होने तक मान्य है। 5000 रुपये तक का कैश बेनिफिट डुएट को छोड़ अन्य सभी हीरो स्कूटर्स पर उपलब्ध होगा। वहीं कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, ऑफर का फायदा कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में नहीं लिया जा सकता।
कंपनी इन बाइक और स्कूटर की करती है बिक्री
हीरो मोटोकॉर्प भारत में इस वक्त Xpulse 200, Xpulse 200T, Xtreme 200S, Xtreme 200R, Karizma ZMR, Xtreme Sports, Achiever 150, Glamour, Super Splendor IBS, New Super Splendor IBS, Passion, Splendor iSmart+ IBS, HF Deluxe IBS i3S बाइक की बिक्री करती है। इसके स्कूटर पोर्टफोलियो में Destini 125, Duet, Maestro Edge, Maestro Edge 125, Pleasure, Pleasure+ शामिल हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
