अगर आपको भी अपनी पुरानी कार बेचनी है तो अब आप काफी आसानी से घर बैठे ट्रू वैल्यू से अपनी पुरानी कार बेच सकेंगे।
नई दिल्ली: अगर आपको भी अपनी पुरानी कार बेचनी है तो अब आप काफी आसानी से घर बैठे ट्रू वैल्यू से अपनी पुरानी कार बेच सकेंगे। जी हां मारुति सुजुकी की पुरानी कारों का बिक्री कारोबार करने वाली इकाई 'ट्रू वैल्यू'ने कार मालिकों के लिए अपना वाहन बेचने की सुविधा शुरू करने की घोषणा की। कंपनी ने बयान में कहा कि इस पहल का मकसद ट्रू वैल्यू के गुणवत्ता वाली पुरानी कारों की खरीद-बिक्री के लिए एक गंतव्य उपलब्ध कराना है। बता दें कि ट्रू वैल्यू सर्टिफाइड कारों पर 1 साल तक की वॉरंटी और 3 मुफ्त सर्विस ग्राहकों को दी जाती है। Hyundai Verna : स्कीम लांच, 25 हजार रु देकर करें बुक ये भी पढ़ें
साल 2019-20 में कंपनी ने 4 लाख से अधिक कारें बेचीं
मारुति सुजुकी इंडिया लि.के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि इसके जरिये ग्राहक डिजिटल तरीके से घर बैठे ही अपनी कार का मूल्यांकन करा सकेंगे। देश के 280 शहरों में मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू के 570 शोरूम हैं। मालूम हो कि कंपनी ने 2019-20 में 4 लाख से अधिक कारें बेचीं। उसकी बिक्री में 3.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं आर्टिफीशियल इंटलीजेंस बेस्ड प्राइसिंग सिस्टम पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा और कार मालिक को उसकी कार के लिए तुरंत पेमेंट हासिल करने की सुविधा भी देगा।
लोगों को भी काफी पसंद आ रहीं ट्रू वैल्यू की कारें
ट्रू वैल्यू कारों का मूल्यांकन और उन्हें सर्टिफाई करने के लिए इंटेलीजेंट डिजिटल इंटरफेसेस का इस्तेमाल करता है। इन प्रक्रियाओं से मिलने वाली इनफॉरमेशन से ग्राहक को कार को बेहतर तरीके से जानने में मदद मिलती है। ट्रू-वैल्यू की कारें लोगों को पसंद आ रही हैं। इसके साथ ही कंपनी का दावा है कि 80 लाख से ज्यादा विजिटर्स ने ट्रू-वैल्यू पर मिलने वाली गाड़ियों को ऑनलाइन चेक किया। बता दें कि कंपनी का दावा है कि ट्रू-वैल्यू सर्टिफाइड कारें 376 चेक पॉइंट्स से होकर गुजरती हैं।
ऑनलाइन कार खरीदते वक्त रहें सतर्क
- अगर आप ऑनलाइन कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको वेबसाइट पर कई ऑप्शन मिल जायेंगे। लेकिन ध्यान दें कि ऑनलाइन कार खरीदना एक बड़ा और जोखिम भरा काम होता है।
- ऑनलाइन में दरअसल फ्रॉड होने का खतरा बढ़ जाता है।
- ऐसे में बुद्धिमान ग्राहक वह है जो सतर्क रहता है और खुद को ठगने से बचाता है।
- ऑनलाइन कार खरीदने वक्त अपने बजट के हिसाब से गाड़ी का चुनाव करें।
- कार के बारें मं सब कुछ जानने के बाद आप दिए गये नंबर पर बात करके आगे की प्लानिंग कर सकते हैं।
- अगर अपने वेबसाइट पर पुरानी कार पसंद कर ली है तो उसी वक़्त उसे खरीदने से पहले उसकी टेस्ट ड्राइव जरूर करें ताकि आपको कार का सही अंदाजा लग सके।
- यह भी देखें की कही कार में कोई रिपेयर का काम तो नहीं हुआ।
- सभी जरुरी डॉक्यूमेंट के पेपर की मांग करें। टर्म और कंडीशन को पूरी तरह पढ़ने के बाद ही हां कहें।
कार खरीदते समय इन बातों का सबसे ज्यादा ध्यान रखें
- सबसे पहले करें टेस्ट ड्राइव
- गाड़ी के पेपर को ध्यानपूर्वक देख लें
- कार की इंश्योर्ड वैल्यू करें चेक
- इस बात का भी ध्यान रखें कि आवश्यक दस्तावेजों में हमेशा आपके पास कार की बिक्री का प्रमाण, आपके अधिकार में कार की डिलीवरी का प्रमाण, आपके नाम में नई आरसी बुक, पॉलिसी ट्रांसफर के लिए एप्लिकेशन, पॉलिसी रद्द करने के लिए सेलर्स का अनुरोध होना चाहिए। ताकि आपको हमेशा के यूज्ड या फिर सेकंड हैंड कार खरीदते या बेचते समय कोई दिक्कत ना आए।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
