8th-pay-commission: अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं... पेंशनर हैं... या आपके परिवार में कोई सरकारी नौकरी करता है... तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि 8th Pay Commission पर अब प्रक्रिया तेज हो चुकी है और सरकार चाहती है कि कर्मचारी, पेंशनर्स और उनसे जुड़े संगठन अपनी बात सीधे Pay Commission तक पहुंचाएं। यानी जो सुझाव आज जाएंगे, वही आगे चलकर आपकी सैलरी, पेंशन और अलाउंस से जुड़े फैसलों का हिस्सा बन सकते हैं।

लेकिन सवाल ये है...
क्या करना होगा? कौन सुझाव दे सकता है? क्या ऑफलाइन आवेदन चलेगा? और आखिर इसकी आखिरी तारीख क्या है? चलिए, पूरी बात आसान भाषा में समझते हैं।
सबसे पहले समझिए 8th Pay Commission आखिर है क्या?
भारत में लगभग हर 10 साल बाद Pay Commission बनाया जाता है।
इसका काम होता है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स की मौजूदा सैलरी,
पेंशन, भत्ते यानी Allowances और पूरी Pay Structure की समीक्षा की जाए।
यानि अगर भविष्य में Basic Pay बढ़ती है, Fitment Factor बदलता है, DA, HRA या Pension Structure में कोई बदलाव होता है, तो उसके पीछे 8th Pay Commission की सिफारिशें ही होंगी।
अब सबसे बड़ा सवाल... सरकार अभी क्या चाहती है? सरकार ने सीधे फैसला सुनाने की बजाय पहले लोगों की राय लेने का रास्ता चुना है। यानी अभी आयोग अलग-अलग कर्मचारियों, पेंशनर्स, यूनियनों, मंत्रालयों और दूसरे Stakeholders से सुझाव मांग रहा है। सीधी भाषा में कहें तो... अगर आपको लगता है कि Basic Pay में बदलाव होना चाहिए... Fitment Factor बढ़ना चाहिए... किसी Allowance में सुधार होना चाहिए... या Pension System में कोई कमी है... तो अभी अपनी बात रखने का मौका दिया जा रहा है।
कौन-कौन अपनी बात रख सकता है? बहुत से लोग सोचते हैं कि सिर्फ कर्मचारी यूनियन ही सुझाव भेज सकती है। लेकिन ऐसा नहीं है।
इन लोगों को सुझाव देने की अनुमति है-
केंद्र सरकार के कर्मचारी
रिटायर्ड पेंशनर्स
फैमिली पेंशनर्स
रक्षा कर्मी और Ex-Servicemen
कर्मचारी संगठन और यूनियन
मंत्रालय और सरकारी विभाग
अन्य संबंधित Stakeholders
क्या-क्या सुझाव दिए जा सकते हैं? अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ सैलरी की बात होगी, तो ऐसा नहीं है।
आप इन विषयों पर सुझाव दे सकते हैं-
Basic Salary Revision
Fitment Factor
DA और दूसरे Allowances
Pension Structure
Pay Matrix
Service Conditions
यानि नौकरी से जुड़ी लगभग हर बड़ी चीज पर अपनी राय दी जा सकती है।
कैसे भेजें अपना सुझाव? अच्छी बात ये है कि पूरा Process ऑनलाइन है जिसकी वजह से आप बड़ी आसानी से अपनी बातों को सरकार तक पंहुचा सकते है जिसका
स्टेप्स बहुत आसान हैं-
Step 1
सबसे पहले 8th Pay Commission या MyGov के Memorandum Submission Portal पर जाएं।
Step 2
अपनी Category चुनें।
जैसे-
Individual Employee
Pensioner
Association
Union
Ministry
Department
Step 3
अपने मोबाइल नंबर या Email से OTP Verification करें।
Step 4
अपना सुझाव विस्तार से लिखें।
Step 5
Submit पर क्लिक करें। सबमिट करने के बाद आपको एक Unique Memo ID मिलेगी, जिससे आप अपनी Submission का रिकॉर्ड रख सकते हैं।
अब आइए आपको बताते हैं कि क्या Documents लगाने होंगे या फिर बिना Documents के ही आपका काम हो जाएगा तो जवाब है नहीं किसी भी तरीक़े के दस्तावेजों की जरुरत आपको नहीं होगी सबसे अच्छी बात यही है कि सामान्य सुझाव देने के लिए किसी अतिरिक्त Document की जरूरत नहीं है। यानी सिर्फ अपना सुझाव लिखकर भी भेजा जा सकता है।
क्या Email या Hard Copy भेज सकते हैं? नहीं। ये बात ध्यान रखने वाली है।
Commission ने साफ कहा है कि-
Hard Copy
Physical Letter
PDF
Email
इन माध्यमों से भेजे गए Memorandum पर विचार नहीं किया जाएगा। सिर्फ Online Submission ही स्वीकार की जाएगी। आखिर इसका फायदा किसे मिलेगा?
8th Pay Commission का असर बहुत बड़ा होने वाला है।
अनुमान है कि-
लगभग 50 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारी
और करीब 65 लाख पेंशनर्स
इसकी सिफारिशों से प्रभावित होंगे। यानी कुल मिलाकर एक करोड़ से ज्यादा लोगों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। क्या सुझाव देने का मतलब है कि वही लागू हो जाएगा? बिल्कुल नहीं। ये बात समझना जरूरी है। आपका सुझाव आयोग के पास जाएगा। फिर आयोग देशभर से मिले लाखों सुझावों, कर्मचारी संगठनों की मांग, मंत्रालयों की राय और आर्थिक स्थिति का विश्लेषण करेगा। उसके बाद अपनी Final Recommendation सरकार को देगा। यानि, सुझाव देना जरूरी है, लेकिन उसका लागू होना तय नहीं होता।
फाइनल रिपोर्ट कब आएगी? फिलहाल आयोग लगातार अलग-अलग राज्यों में कर्मचारियों और संगठनों से मुलाकात कर रहा है। इन सभी सुझावों और चर्चाओं के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। माना जा रहा है कि आयोग अपनी सिफारिशें गठन के लगभग 18 महीने के भीतर सरकार को सौंप सकता है, जिसके बाद सरकार फैसला लेगी कि कौन-सी सिफारिशें लागू की जाएंगी।
अंत में सबसे जरूरी बात अगर आप या आपके परिवार में कोई Central Government Employee या Pensioner है... तो इस प्रक्रिया को हल्के में मत लीजिए। आज जो सुझाव दिए जाएंगे, वही आगे चलकर आपकी सैलरी, पेंशन, भत्तों और Service Conditions को प्रभावित कर सकते हैं।
हालांकि, सिर्फ सुझाव भेज देने से किसी मांग के लागू होने की गारंटी नहीं होती। अंतिम फैसला 8th Pay Commission की सिफारिशों और उसके बाद केंद्र सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा।


Click it and Unblock the Notifications