Coal Gasification News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज 2024 के अंतिम बजट की घोषणा की गई। इस दौरान सरकार ने एनर्जी सेक्टर पर भी अपना फोकस बरकरार रखा है। बजट में अपने दिए गए भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश में कोल गैसीफिकेशन को साल 2030 तक बढ़कर 100 टन करने का लक्ष्य रखा गया है। देश को यह क्षमता स्थापित करने में अभी करीब 6 साल का समय लग सकता है। हालांकि जैसे-जैसे कोल गैसीफिकेशन के क्षेत्र में काम होता जाएगा वैसे ही वैसे इन दो पीएसयू कंपनी के स्टॉक में भी तेजी देखने को मिल सकती है।
विशेषज्ञ उन्हें इस दौरान कोल इंडिया और भेल किस स्टॉक पर नजर रखने को कहा है। अगर बात की जाए कोल इंडिया और भेल के स्टॉक प्राइस की तो आज कोल इंडिया के शेर 406 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहे थे वहीं भेल के शेयर को 225 रुपए के स्तर पर कारोबार करते देखा गया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोल इंडिया और भेल ने एक ज्वाइंट वेंचर किया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत सरकार के द्वारा इन दोनों कंपनी के ज्वाइंट वेंचर को 13,052.81 करोड रुपए की इन्वेस्टमेंट के लिए दिए हैं। यह दोनों कंपनियां मिलकर सिंथेटिक नेचुरल गैस बनाने पर काम करेंगी और इसके लिए सरकार से भी मंजूरी मिल चुकी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों बड़ी कंपनियों के वेंचर में एक और 11,782.05 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट किया गया है, इसके तहत इन दोनों कंपनियों को अमोनियम नाइट्रेट प्लांट लगाने की भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा भारत सरकार नेकल और लिग्नाइट गैसीफिकेशन से जुड़ी हुई परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 8500 करोड़ रुपए की फाइनेंसियल हेल्प की मंजूरी भी दी है।
जानकारी के लिए बता दे की कोल गैसीफिकेशन से हमें काफी फायदा मिलता है। क्योंकि कोल गैसीफिकेशन में हमें ऐसे रसायन मिलते हैं जिन्हें हमें आमतौर पर इंपोर्ट करना पड़ता है और अगर हम कोल गैसिफिकेशन की मदद से ऐसे रसायन खुद ही बनाने लगेंगे तो दूसरे देशों पर निर्भरता कम होगी, इससे देश आत्मनिर्भर बनेगा और बाहर से आने वाले रसायन के मुकाबले यह सस्ता भी हो सकता है। इसी लिए बजट 2024 में इसे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
अगर बात की जाए भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के शेयर में आज बाजार बंद होने तक 0.20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बाजार बंद होने तक इस कंपनी के शेयर 227.8 0 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। अगर बात करें इस कंपनी के 52 हफ्ते के उच्चतम और निचले स्तर की तो इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 243.45 रुपए रहा है और वहीं इसका निचला स्तर 66.30 रुपए रहा है।
अगर बात की जाए कोल इंडिया लिमिटेड की तो इसके स्टॉक में 0.16 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली और बाजार बंद होने तक इसके स्टॉक 406.80 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। अगर बात करें पिछले 6 कारोबारी महीने की तो इस कंपनी के स्टॉक्स में 73.44 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है और अपने इनवेस्टर्स के पैसों को बढ़ाया है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
