Budget 2021 : किसानों के लिए सरकार ने खोला खजाना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 का बजट भाषण पढ़ना शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि कोविड-19 संकट के बाद से अबतक सरकार कई मिनी बजट ला चुकी है।

नई द‍िल्‍ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 का बजट भाषण पढ़ना शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि कोविड-19 संकट के बाद से अबतक सरकार कई मिनी बजट ला चुकी है। कोरोना महामारी की वजह से इस बार का बजट पेपरलेस हो चुका है। वित्त मंत्री एक टैब के जरिए अपना तीसरा बजट पेश कर रही हैं। यह केंद्रीय बजट काफी अधिक अहम है क्योंकि वित्त मंत्री कोरोना संकट के बीच यह बजट पेश कर रही हैं। किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने के अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार इस बार बजट में किसानों को लेकर कई बड़े ऐलान किए है। Budget 2021 : 10 बड़ी बातें, जो आपके पैसों पर असर डालेंगी

Budget 2021 Finance Minister Nirmala Sitharaman Is presenting The General


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में किसानों के कर्ज के लिए 16.5 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि, गेहूं उगाने वाले किसानों की संख्या मे्ं इजाफा हुआ है। गेहूं की एमएसपी डेढ़ गुना की गई है। बीते 7 साल में किसानों से दोगुने से ज्यादा धान खरीदा गया है। बजट में किसानों के लिए बड़ा ऐलान, वित्त मोत्री ने कहा कि, अन्नदाताओं को उनकी फसल के लिए एमएसपी से डेढ़ गुना ज्यादा कीमत दी जाएगी, किसानों को 75 हजार करोड़ रुपये दिए गए है। किसानों को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों से सरकारी खरीद पर जोर। वित्त मंत्री ने कहा किसानों के भुगतान में तेजी आई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, जल जीवन पर 2.87 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

धान खरीदारी पर 2013-14 में 63 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए। इस बार यह बढ़कर 1 लाख 45 हजार करोड़ रुपए हो चुका है। इस साल ये आंकड़ा एक लाख 72 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। 1.2 करोड़ किसानों को पिछले साल फायदा हुआ। इस बार 1.5 करोड़ किसानों को फायदा हुआः वित्त मंत्री

2013-14 में गेहूं पर सरकार ने 33 हजार करोड़ रुपए खर्च किए। 2019 में हमने 63 हजार करोड़ रुपए की खरीदारी की जो बढ़ कर लगभग 75 हजार करोड़ रुपए हो गई है। 2020-21 में 43 लाख किसानों को इसका फायदा मिला।
MSP बढ़ाकर उत्पादन लागत का 1.5 गुना किया गया है। सरकार किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

दाल की खरीदारी में 236 करोड़ रुपए 2014 में खर्च हुए। हम इस साल 10 हजार 500 करोड़ रुपए की खरीदारी करेंगे। इसमें 40 गुना इजाफा हुआ है। सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने पर कायम है। पीएम ने 80 मिलियन परिवारों को कई महीनों तक मुफ्त गैस मुहैया कराया, 40 मिलियन से अधिक किसानों, महिलाओं, गरीबों के लिए सीधे नकद राशि मुहैया कराई।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+