नयी दिल्ली। सरकार 31 जनवरी से संसद का बजट सत्र बुलाने पर विचार कर रही है और केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जा सकता है। संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति या सीसीपीए द्वारा सत्र की तारीखों की सिफारिश करने के बाद सरकार द्वारा अंतिम तिथि अधिसूचित की जायेगी। सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली सीसीपीए की एक बैठक जल्द ही होने की संभावना है और इसके बाद सुझाव रखे जायेंगे। सूत्रों ने कहा है कि बजट सत्र संसद के संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ शुरू होगा और फिर उसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने की संभावना है। बता दें कि सत्र के अप्रैल तक चलने की संभावना है। बजट सत्र में आम तौर पर लगभग एक महीने का ब्रेक होता है, जिसके दौरान विभाग से संबंधित स्थायी समितियां अनुदान की मांग पर चर्चा करती हैं।

टैक्स पर मिल सकती है राहत
आगामी बजट में इनकम टैक्स में राहत पर नजर रहेगी। पिछले महीने केंद्र सरकार के इनकम टैक्स में कई बदलावों पर विचार करने की अटकलें सामने आयी थीं। सरकार इनकम टैक्स में राहत देकर खपत बढ़ाने और आर्थिक सुस्ती को दूर करना चाहती है। बीते शुक्रवार को भारतीय मूल के अमेरिकी नोबेल प्राइज विजेता अभिजीत बनर्जी ने कहा है कि कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती के बजाय सरकार को मांग बढ़ाने के लिए गरीबों के हाथ में और पैसा देना चाहिए। आर्थिक सुस्ती के बीच बजट से पहले इन प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है, जिसके जरिये सरकार खपत बढ़ाने और ग्रोथ में तेजी लाना चाहती है।
3 करोड़ टैक्सदेने वालों को होगा लाभ
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयकर में कटौती के कई विकल्पों पर विचार हो रहा है। इनमें एक विकल्प पीएम किसान जैसी योजनाओं के जरिये लोगों के हाथ में सीधे पैसे देना और इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए खर्च बढ़ाना है। टैक्स स्ट्रक्चर में ऐसे किसी बदलाव से इनकम टैक्स चुकाने वाले 3 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। सरकार ने पिछले साल कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती करके 1.45 लाख करोड़ रुपये का टैक्स कलेक्शन छोड़ दिया था। हालाँकि इस कदम को निवेश बढ़ाने के लिए उठाया गया कदम माना गया था। मगर मांग में कमी के चलते कंपनियां नया निवेश करने से कतरा रही हैं।
यह भी पढ़ें - मध्य पूर्व में तनाव : दिखने लगा तेल की कीमतों पर असर, तेज बढ़ोतरी
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
