नयी दिल्ली। आगामी बजट में में आयकर कानून में एक नए प्रावधान की घोषणा हो सकती है, जिसके तहत टैक्स अधिकारियों को ट्रस्टी की निजी संपत्ति को जब्त करने का अधिकार मिल जायेगा। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार यदि चैरिटेबल ट्रस्टों से संबंधित मानदंडों का उल्लंघन किया जाता है तो ट्रस्टी की संपत्ति जब्त हो जायेगी। इस प्रावधान के फाइनेंल बिल, 2020 में शामिल किये जाने की संभावना है। मौजूदा नियमों के मुताबिक टैक्स उल्लंघन के मामले में व्यक्तिगत ट्रस्टी को नहीं, बल्कि केवल चैरिटेबल ट्रस्ट की जवाबदेही मानी जाती है।

विदेशी चंदे पर भी लगेगी लिमिट
सरकार चैरिटेबल ट्रस्टों और गैर-लाभकारी संगठनों को मिलने वाली विदेशी डोनेशन पर भी लिमिट लगा रही है। ऐसे संस्थान अपनी आय के 5-10 फीसदी तक ही विदेशी चंदा ले सकेंगे। प्रशासन और उचित निगरानी की कमी के कारण सार्वजनिक ट्रस्ट मनी लॉन्ड्रिंग के लिए सबसे आसान मार्ग बन गए हैं। ज्यादातर ट्रस्टों का संचालन अस्पष्ट है और उन्हें ट्रैक करने के लिए कोई प्रणाली नहीं है। बता दें कि इस तरह के कदम से ट्रस्टों को स्थापना वर्ष के आधार पर दान पर मिलने वाली कर छूट पर अंकुश लगेगा। बता दें कि सरकार 31 जनवरी से संसद का बजट सत्र बुलाने पर विचार कर रही है और केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जा सकता है। सत्र के अप्रैल तक चलने की संभावना है।
टैक्स पर राहत की संभावना
आगामी बजट में इनकम टैक्स में राहत पर नजर रहेगी। पिछले महीने केंद्र सरकार के इनकम टैक्स में कई बदलावों पर विचार करने की अटकलें सामने आयी थीं। सरकार इनकम टैक्स में राहत देकर खपत बढ़ाने और आर्थिक सुस्ती को दूर करना चाहती है। नोबेल प्राइज विजेता अभिजीत बनर्जी ने कहा है कि कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती के बजाय सरकार को मांग बढ़ाने के लिए गरीबों के हाथ में और पैसा देना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Budget 2020 : 1 फरवरी को आ सकता है यूनियन बजट, टैक्स में राहत पर नजर
More From GoodReturns

ITR Refund: रिफंड अटक गया है? तुरंत करें ये 3 काम, खाते में आएगा पैसा

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
