नयी दिल्ली संसद में बजट पेश किया जा रहा है और उधर शेयर बाजार में तगड़ी गिरावट आ गयी है। ये संकेत है कि शेयर बाजार को बजट पसंद नहीं आ रहा है। सेंसेक्स 692 अंकों की गिरावट के साथ 40,031 पर पहुँच गया। वहीं निफ्टी 259 अंकों की जोरदार गिरावट के साथ 11,776 पर है।
संसद में वित्त मंत्री बजट पेश कर रही हैं। मगर शेयर बाजार को इस बार का बजट पसंद नहीं आ रहा है। हरे निशान के बाद अब सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोर आ गयी है।
करीब 11 बजे सेंसेक्स 129 अंकों की तेजी के साथ 40,852.63 और निफ्टी 38 अंकों की मजबूती के साथ 12,000 पर है। वित्त मंत्री संसद में अपना बजट भाषण शुरू कर चुकी हैं।
बजट पेश होने में 1 घंटे से भी कम समय बचा है और कमजोर शुरुआत के बाद शेयर बाजार वापस हरे निशान में आ गया है। सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने जा रही हैं। इसीलिए आज शनिवार होने के बावजूद शेयर बाजार खुला रहेगा। सुबह शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ खुल कर फौरन ही गिर गया। सेंसेक्स 40,723.49 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 40,753.18 पर खुल कर पहले 15 मिनट में ही 173 अंक टूट कर 40,550.45 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी 12,035.80 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 12,100.40 खुल कर 126.35 अंक या 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ 11,909.45 पर है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयर
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से 12 में मजबूती और 18 में कमजोरी आयी। बड़े शेयरों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, एसबीआई, मारुति और टीसीएस में मजबूती है, जबकि पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और इंडसइंड बैंक में कमजोरी है। आज बैंक निफ्टी में भी कमजोरी देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें - सर्वे : 66 फीसदी भारतीयों के लिए रोजाना का खर्च संभालना हुआ मुश्किल
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications