नयी दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2020-21 के लिए देश का बजट पेश कर रही हैं। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा है कि तेजस जैसी और ट्रेनें शुरू की जायेंगी। उन्होंने बताया कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच हाई-स्पीड ट्रेन चलाई जायेगी। इसके अलावा रेलवे की खाली जमीन पर सोलर पैनल लगाये जायेंगे। इससे भारतीय रेलवे को अपनी बिजली खरीद लागत घटाने में मदद मिलेगी। बता दें कि एक वर्ष में लगभग 12 अरब यूनिट बिजली की आवश्यकता के चलते भारतीय रेलवे की बिजली की खपत प्रति वर्ष औसतन 5 फीसदी बढ़ रही है। रेलवे की योजना 2020 तक अपनी 10 फीसदी बिजली की जरूरत नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से पूरा करने की है। 148 किलोमीटर लंबे बेंगलुरू ऊपनगरीय ट्रेन सिस्टम का ऐलान किया गया है, जिसकी लागत 18,600 करोड़ रुपये होगी।

बजट 2020 की हाइलाइट्स :
- इन्फ्रा पर 100 लाख करोड़ रुपये का निवेश
- 2000 किमी सड़क तटीय बनायेंगे
- 27000 किमी ट्रैक का इलेक्ट्रिफिकेशन
- 2024 तक 100 नये एयरपोर्ट
- 2023 तक मुम्बई-दिल्ली के बीच एक्सप्रेस हाईवे
- 2024 तक हर जिले में औषधि केंद्र
- 550 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई शुरू
- 6500 प्रोजेक्ट को जोड़ा जायेगा
- नेशनल इन्फ्रा पाइपलाइन का भी प्रस्ताव
बजट का महत्व
किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के खर्चों और आमदनी को ध्यान में रख कर बजट तैयार किया जाता है। बजट के जरिये प्रत्येक मद और सेक्टर के लिए पैसों का निर्धारण किया जाता है, जिससे हर क्षेत्र की वित्तीय व्यवस्था बेहतर ढंग से चलती रहे। बजट द्वारा योजनाओं को गति देने की कोशिश की जाती है। इन योजनाओं का लाभ आम जनता को पहुँचाया जाता है। बजट में निर्धारित की गयी राशि से अधिक धन व्यय नहीं किया जा सकता है। ज्यादा पैसों की जरूरत पड़ने पर संसद की मंजूरी जरूरी होती है।
बजट 2020 : किसानों को 2020-21 में मिलेगा 15 लाख करोड़ रुपये का लोन
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
