वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आम बजट 1 फरवरी 2020 को पेश होगा। जबकि आर्थिक सर्वे 31 जनवरी को आएगा। बजट को पेश करने के लिए सभी तैयारियां शुरू हो चुकी है।
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आम बजट 1 फरवरी 2020 को पेश होगा। जबकि आर्थिक सर्वे 31 जनवरी को आएगा। बजट को पेश करने के लिए सभी तैयारियां शुरू हो चुकी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार के बजट में कई रियायतों की घोषणा कर सकती हैं। आम बजट में संभावना है कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में और पूंजी डालने की घोषणा नहीं करेगी। जानकारी के मुताबिक सरकार बैंकों को डूबे कर्ज की वसूली तेज करने और बाजार से फंड जुटाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। 8 जनवरी को बैंक हड़ताल, जल्द निपटा लें अपना काम ये भी पढ़ें

मार्केट से भी फंड जुटाने की गुंजाइश
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार के बजट में कई रियायतों की घोषणा कर सकती हैं। इसके साथ ही सरकारी बैंकों के अलग से कोई फंड नहीं दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इस कैलेंडर साल में बैंकों के पास एनसीएलटी और नॉन-एनसीएलटी दोनों तरह से डूबे लोन की वसूली कर सकते हैं। इसके अलावा बैंकों के पास मार्केट से भी फंड जुटाने की गुंजाइश रहेगी।
14 अक्टूबर से बजट की तैयारियां हुई थी शुरू
दरअसल, मौजूदा समय में सरकारी बैंकों का प्रावधान कवरेज अनुपात 7 साल के हाईएस्ट लेवल 76.6 फीसदी पर है। साथ ही एनपीए के मामले में भी बैंकों ने 100 फीसदी तक का प्रावधान किया है। कुछ बैंकों का शेयर प्राइस मजबूत हो रहा है। उनके पास सरकारी हिस्सेदारी बेचने का भी ऑप्शन है। बता दें कि वित्त मंत्रालय ने 14 अक्टूबर से 2020-21 के बजट की तैयारियां शुरू कर दी थी। फिलहाल अभी इसका अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।
आर्थिक विकास दर 6 साल के निचले स्तर पर
मालूम हो कि 6 साल के निचले 4.5 फीसदी के स्तर पर पहुंची आर्थिक विकास दर को रफ्तार देने के लिए ढांचागत सुधारों की दूसरी लहर की उम्मीद में एक फरवरी को पेश होने वाले बजट, 2020-21 का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। आरबीआई ने अपनी मौद्रिक नीति में 2019-20 के लिए अपने विकास अनुमान को 6.1 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया था। इसलिए आर्थिक सुस्ती को देखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दूसरे बजट को खासा अहम माना जा रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
