नयी दिल्ली। डेटा या इंटरनेट शब्द सुनते ही अधिकतर लोग सिर्फ तीन ही कंपनियों के बारे में सोचते होंगे, जिनमें जियो, एयरटेल और वोडफोन शामिल हैं। मगर बीएसएनएल के भी कई प्लान डेटा के लिहाज से काफी बेहतर हैं। मगर फिर भी बीएसएनएल बाजार हिस्सेदारी के लिहाज से इन कंपनियों से काफी पीछे है। मगर जल्दी ही बीएसएनएल अपनी एक नयी सर्विस के जरिये डेटा और फास्ट इंटरनेट देने वाली कंपनियों की दौड़ में शामिल हो सकती है। वैसे आपको बता दें कि देश में बहुत जल्द 5जी इंटरनेट की शुरुआत होने जा रही है। सरकार मार्च-अप्रैल में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी को मंजूरी दे चुकी है। सरकार ने 5जी के लिए ट्रायल स्पेक्ट्रम देने का ऐलान किया था, जिसके लिए एयरटेल सहित वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो ने आवेदन कर दिया है।
कैसे देगी बीएसएनएल जियो और एयरटेल को टक्कर
एक तरफ जहां जियो, एयरटेल और वोडाफोन 5जी की तैयारी में हैं, वहीं सरकारी कंपनी होने के बावजूद बीएसएनएल अभी तक सिर्फ 3जी इंटरनेट ही दे पा रही है। मगर जल्दी ही कंपनी 4जी डेटा सर्विस शुरू कर सकती है, जिससे 4जी डेटा सर्विस में मुकाबला और कड़ा हो सकता है। बीएसएनएल के कुछ प्लान बाकी कंपनियों से सस्ते और अधिक डेटा बेनेफिट वाले हैं। जिसके चलते ग्राहकों का रुझान बीएसएनएल की तरफ बढ़ सकता है। सरकार ने बीएसएनएल की हालत सुधारने के लिए कई घोषणाएँ की थीं, जिनमें राहत पैकेज और 4जी स्पेक्ट्रम दिया शामिल है।
1 मार्च से बीएसएनएल देगी 4जी सर्विस
सरकार की तरफ से 4जी स्पेक्ट्रम के लिए हरी झंडी दिखाये जाने के बाद अब बीएसएनएल ने दूरसंचार विभाग को पत्र लिख कर 4जी स्पेक्ट्रम रिलीज करने के लिए कहा है ताकि 1 मार्च से कंपनी नयी और तेज डेटा सर्विस दे सके। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बीएसएनएल ने 4जी स्पेक्ट्रम मांगा है। इससे पहले कंपनी ने 2017 में पहली बार 4जी स्पेक्ट्रम मांगा था, मगर तब कंपनी यह नहीं उपलब्ध करवाया गया था। इस बार कंपनी को 4जी स्पेक्ट्रम मिलने की पूरी उम्मीद है, जिसकी वजह सरकार की तरफ से मंजूरी है। बीएसएनएल के 4जी सर्विस प्रोवाइडर बनने से टेलीकॉम सेक्टर में प्रतियोगिता बढ़ सकती है।
1 साल वाला प्लान सबसे सस्ता
बीएसएनएल का एक साल वाला प्लान जियो, एयरटेल और वोडाफोन तीनों से सस्ता है। इन तीनों कंपनियों के एक-एक साल वाले 2-3 प्लान हैं। इनमें एक-एक सस्ता और बाकी महंगे प्लान हैं। सस्ते प्लान में बेनेफिट सीमित हैं, जबकि महंगे प्लान में आपको अनलिमिटेड बेनेफिट मिलेंगे। बीएसएनएल के सस्ते प्लान में भी सीमित बेनेफिट हैं, मगर ये तीनों कंपनियों से कम पैसों का है। बीएसएनएल का एक साल वाला प्लान 1111 रुपये का है, मगर इसे आप सिर्फ कल यानी 17 जनवरी तक ही रिचार्ज कर सकते हैं। वहीं जियो का इतनी ही वैलिडिटी वाला प्लान 1,299 रुपये, एयरटेल का 1,498 रुपये और वोडाफोन का 1499 रुपये का है।
यह भी पढ़ें - BSNL : लॉन्च किया 1 साल वाला देश का सबसे सस्ता प्लान, जानें डिटेल
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, लेकिन क्यों हर रोज टूट रहा भाव, कितनी रह गई कीमत?



Click it and Unblock the Notifications