नयी दिल्ली। इस समय ऐसा माना जाता है कि अगर आपको सस्ते में मोबाइल डेटा चाहिए तो रिलायंस जियो सबसे बेस्ट ऑप्शन है। हालांकि यह सही भी है क्योंकि रिलायंस जियो के प्लान एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के मुकाबले थोड़े सस्ते हैं। मगर अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल रिलायंस जियो से भी सस्ते प्लान ऑफर कर रही है। बीएसएनएल ने देश का सबसे सस्ता एक साल वाला प्लान पेश किया है। बीएसएनएल इंडस्ट्री में एक नया ऑफर लायी है, जो बहुत कम समय के लिए वैलिड है। दरअसल बीएसएनएल ने अपने एक साल प्लान के दाम घटा दिये हैं। ये सस्ता प्लान आपको एक साल तक बेनेफिट देगा। 1111 रुपये वाला प्लान उन उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छा ऑप्शन होगा जो खास तौर पर वॉयस कॉलिंग और बहुत कम डेटा उपयोग करते हैं। तो आइये जानते हैं इस प्लान के बारे में।
1,111 रुपये में मिल रहा 1,312 रुपये वाला प्लान
आपको बता दें कि बीएसएनएल ने 1312 रुपये वाले प्लान के दाम 201 रुपये घटा कर 1,111 रुपये कर दिये हैं। प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। 1,111 रुपये में एक साल वाला होने से यह रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन के एक साल वाले प्लान की तुलना में सबसे सस्ता है। जैसा कि हमने बताया ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जो ज्यादा कॉलिंग और कम डेटा इस्तेमाल करते हैं। बीएसएनएल के इस प्लान में एक साल के लिए कुल 12 जीबी डेटा और टोटल 1000 एसएमएस मिलेंगे। वहीं कॉलिंग के मामले में आपको 365 दिनों तक रोजाना 250 मिनट कॉलिंग के लिए मिलेंगे, जो आम जरूरत से ज्यादा है। मगर बता दें कि बीएसएनएल के इस प्लान को रिचार्ज करने के लिए आपके पास सिर्फ 17 जनवरी तक का समय है।
जियो का एक साल वाला प्लान
बीएसएनएल के मुकाबले रिलायंस जियो का एक साल वाला प्लान 1,299 रुपये का है। इसमें आपको 365 दिनों के लिए कुल 24 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा टोटल 3600 एसएमएस और जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी प्लान शामिल है। मगर जियो से दूसरे नेटवर्कों के लिए कॉलिंग के लिए आपको 12000 मुफ्त मिनट मिलेंगे। इससे ऊपर दूसरे नेटवर्कों के लिए कॉलिंग करने के लिए आपको अलग रिचार्ज करवाना होगा, जिसके लिए 6 पैसा प्रति मिनट का शुल्क लगेगा।
एयरटेल और वोडा भी बीएसएनएल से महंगे
एयरटेल का एक साल वाला प्लान 1498 रुपये का है, जिसमें आपको एक साल के लिए 3600 एसएमएस और 24 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं एयरटेल सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग दे रही है। इसके अलावा वोडाफोन आइडिया का 365 दिन वाला एक प्लान 1499 रुपये का है। बाकी बेनेफिट बिलकुल एयरटेल के 1498 रुपये के प्लान की ही तरह हैं। हालांकि अनलिमिटेड बेनेफिट के लिए जियो, एयरटेल और वोडाफोन के 2000 रुपये से अधिक के अपने-अपने प्लान हैं। मगर सीमित बेनेफिट में इनसे सस्ता प्लान बीएसएनएल का है।
यह भी पढ़ें - सिर्फ रिलायंस जियो दे रही है 150 रुपये से कम में रोज 1 जीबी डेटा
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications