बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों तक कैशबैक का लाभ पहुंचाने के लिए आसान कर दिया है। टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने 6 पैसा कैशबैक ऑफर में बदलाव किया है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों तक कैशबैक का लाभ पहुंचाने के लिए आसान कर दिया है। टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने 6 पैसा कैशबैक ऑफर में बदलाव किया है। कंपनी द्वारा किए गए इस बदलाव से यूजर्स को कैशबैक पाने में आसानी होगी। अब यूजर्स को 6 पैसा कैशबैक अकाउंट में क्रेडिट करवाने के लिए केवल ACT 6 paisa लिखकर 9478053334 पर मेसेज करना है। इससे पहले बीएसएनएल यूजर्स को कैशबैक के लिए वॉइस कॉल करना होता था। जानकारी दें कि 6 पैसा कैशबैक तभी मिलता था जब वॉइस कॉल कम से कम 5 मिनट की हो। बीएसएनएल का यह ऑफर 31 दिसंबर तक उपलब्ध है। जियो पर टिका है एयरटेल और वोडा का कॉल महंगा करने का प्लान ये भी पढ़ें

कैशबैक ऑफर इन तीन सर्विस के लिए उपलब्ध
गौरतलब है कि कैशबैक ऑफर बीएसएनएल वायरलाइन, ब्रॉडबैंड और फाइबर-टू-द-होम सर्विस के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने यह ऑफर रिलायंस जियो के आईयूसी लागू करने के बाद लॉन्च किया था। रिलायंस जियो अब यूजर्स से जियो नेटवर्क्स के बाहर कॉल करने पर 6 पैसे प्रति मिनट का चार्ज ले रहा है। वहीं, बीएसएनएल ने इसे एक मौके के तौर पर देखते हुए अपना 6 पैसे कैशबैक ऑफर लॉन्च किया।
बता दें कैशबैक ऑफर के अलावा बीएसएनएल अपने प्रीपेड प्लान्स को भी अपग्रेड करने और अपने पोर्टफोलियो में नए प्लान्स को जोड़ने में लगा है। हाल में कंपनी ने 998 रुपये का एक प्लान लॉन्च किया है। 210 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में कंपनी यूजर्स को रोज 2जीबी डेटा ऑफर कर रही है।
कंपनी ने इन प्लान्स को किया लॉन्च
हाल ही में पिछले हफ्ते कंपनी 365 रुपये और 97 रुपये के दो और प्लान्स को लॉन्च किया था। 365 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग के अलावा डेली 100 फ्री एसएमएस भी दिया जा रहा है। प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है, लेकिन इसमें मिलने वाले फ्री बेनिफिट्स का लाभ केवल 60 दिन तक ही उठाया जा सकता है।
वहीं, बात अगर 97 रुपये वाले प्लान की करें तो इसमें 18 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को रोज 2जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। प्लान फ्री कॉलिंग, एसएमएस और पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन बेनिफिट के साथ आता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
