नयी दिल्ली। इस समय टेलीकॉम सेक्टर में सबसे सस्ती सर्विस वाली कंपनी बीएसएनल है। एक तरफ जहां जियो, एयरटेल और वोडाफोन अपने प्लान महंगे करने के बाद दोबारा ग्राहकों को रेट बढ़ा कर झटका दे सकती है, वहीं बीएसएनएल सस्ते और मुफ्त सर्विस देकर अपना ग्राहक आधार बचाये रखने पर जोर दे रही है। ग्राहकों को नेटवर्क पर जोड़े रखने के लिए बीएसएनएल काफी बेनेफिट ऑफर कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेशक मोबाइल ग्राहकों के मामले में जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, मगर ब्रॉडबैंड सर्विस में बीएसएनएल सबसे आगे है। इसका मतलब है कि बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड को जबरदस्त बेनेफिट मिल रहे हैं। बीएसएनएल पहले से ही अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को 6 पैसे में 5 मिनट कॉलिंग की सर्विस के अलावा लैंडलाइन से कॉल करने पर कैशबैक ऑफर कर रही है। मगर अब कंपनी एडवांस भुगतान करने पर आपको 4 महीने तक की मुफ्त सर्विस देगी। बीएसएनएल के नये प्लान का फायदा उठाने के लिए आपको कैसे भुगतान करना है हम बताते हैं।
बीएसएनएल ब्रॉडबैंड लॉन्ग टर्म सब्सक्रिप्शन बेनेफिट
बीएसएनएल के इस खास ऑफर के तहत आपको 4 महीनों तक कोई भुगतान नहीं करना होगा। मगर ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने समय के लिए एडवांस में भुगतान करते हैं। बीएसएनएल अपने ब्रॉडबैंड, डीएसएल, भारत फाइबर, बीबीओ वाई-फाई ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन प्लान लेने वालों को खास ऑफर दे रही है। इनमें किसी भी सर्विस के लिए अगर आप 12 महीनों का एडवांस भुगतान करें तो आपको एक महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। वहीं दो साल यानी 24 महीनों का एडवांस चुकाने पर तीन और 36 महीनों के लिए 4 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
ऐसे मिलेगा मुफ्त सर्विस का लाभ
12 महीनों का एडवांस देने पर आपका प्लान 13 महीनों तक चलेगा, जबकि 24 महीनों के लिए एडवांस अदा कर देने पर आपका प्लान 27 महीनों तक चलेगा। इसी तरह अगर अपने एडवांस में 36 महीनों प्लान ले लें तो आप 40 महीनों तक सर्विस का बेनेफिट ले सकते हैं। अगर आप बीएसएनएल के इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको बीएसएनएल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा आप 18003451500 टोल फ्री नंबर पर कॉल करके या बीएसएनएल के करीबी ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर भी इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं।
बीएसएनएल जल्द बनेगी 4जी कंपनी
सरकार बीएसएनएल और एमटीएनएल दोनों कंपनियों को जल्द ही 4जी स्पेक्ट्रम देने जा रही है। सरकार ने इन दोनों कंपनियों के रिवाइवल यानी हालत सुधारने के लिए 69,000 करोड़ रुपये का पैकेज बनाया था, जिसकी घोषणा अक्टूबर में की गयी थी। इस प्लान में घाटे में चल रही बीएसएनएल और एमटीएनएल का विलय और दोनों कंपनियों को 4जी स्केट्रम दिया जाना भी शामिल है। एमटीएलएन ने पिछले 10 में से 9 सालों में घाटे की जानकारी दी है। वहीं बीएसएनएल 2010 से ही घाटे में है।
यह भी पढ़ें - जियो, एयरटेल को टक्कर देगी बीएसएनएल, जानिये क्या है नयी सर्विस
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications