लगातार टेलिकॉम इंडस्ट्री में बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच बीएसएनएल अपने बेस्ट बेनिफिट वाले प्लान्स लॉन्च कर रहा है।
नई दिल्ली: लगातार टेलिकॉम इंडस्ट्री में बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच बीएसएनएल अपने बेस्ट बेनिफिट वाले प्लान्स लॉन्च कर रहा है। इसी कड़ी में अब कंपनी 247 रुपये का स्पेशल टैरिफ वाउचर लेकर आई है। बीएसएनएल ने एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है जो रु 247 में 30 दिन की वैधता ऑफर करता है। इस प्लान में इसमें डेली 3जीबी डेटा के साथ और भी कई बेनिफिट दिए जा रहे हैं। BSNL और Reliance Jio : कोरोना वायरस से बचने में करेंगे मदद, आप भी जान लें
प्लान में डाटा, वॉयस कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स
मालूम हो कि यह एक अनलिमिटेड कॉम्बो प्लान है जिसमें डाटा, वॉयस कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इस प्लान में दिए गए बेनिफिट्स 186 रुपये और 187 रुपये के प्लान की ही तरह है। 247 रुपये वाले प्लान की वैधता 2 दिन ज्यादा है। इसके अलावा कंपनी ने अपने लॉन्ग टर्म प्लान्स को भी रिवाइज किया है।
बीएसएनएल के 247 प्लान की खासियत
इस प्लान में यूजर्स को 3 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। एफयूपी लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 80Kbps रह जाती है। इसके साथ ही 100 एसएमएस प्रतिदिन भी दिए जा रहे हैं। वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को 250 मिनट प्रतिदिन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यूजर्स को इस प्लान में मुंबई और दिल्ली के लिए भी कॉलिंग बेनिफिट दिए जा रहे हैं। इस प्लान की वैधता 30 दिन की है। पूरी वैधता में कुल मिलाकर यूजर्स को 90 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जाएगा।
बीएसएनएल ने लॉन्ग-टर्म प्लान्स को किया रिवाइस
बीएसएनएल ने 247 रुपये वाले एसटीवी को लॉन्च करने के साथ ही 1,999 रुपये वाले ऐनुअल प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स को भी बढ़ा दिया है। 1,999 रुपये के प्लान में अब यूजर्स को इरॉज नाउ Content का भी लाभ दिया जाएगा। इसमें भी 3 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। साथ ही 250 मिनट प्रतिदिन और 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जाएंगे। इस प्लान की वैधता 365 दिन की है। वहीं, 998 रुपये के प्लान में यूजर्स को 30 दिन की अतिरिक्त वैधता दी जा रही है। इसके बाद प्लान को 270 दिन के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह अतिरिक्त वैधता 6 जून 2020 तक उपलब्ध है। इसमें यूजर्स को 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। इसके साथ दो महीने के लिए पीआरबीटी सर्विस भी दी जा रही है।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications