भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोनावायरस से इन दिनों दुनियाभर में दहशत का माहौल है। कोरोना ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है।
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोनावायरस से इन दिनों दुनियाभर में दहशत का माहौल है। कोरोना ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है। जानकारी दें कि अब तक भारत में इसके 39 केस सामने आए हैं। वहीं रिलायंस जियो और बीएसएनएल ने भी कोरोना के बारे में लोगों को अलर्ट करने के लिए अनोखा रास्ता निकाला है। दरअसल जियो, बीएसएनएल ने अपने सेवा नेटवर्क पर लोगों को कॉलर ट्यून के रूप में 30 सेकेंड का कोरोनावायरस पर जागरुकता संदेश सुनाना शुरू कर दिया है। अन्य कंपनियों को दूरसंचार विभाग के निर्देश का अभी पालन नहीं किया है। अगर आप जियो या बीएसएनएल के नंबर पर कॉल करेंगे तो आपको सबसे पहले खांसी की आवाज सुनाई देगी और फिर कोरोना से बचने के दिशा-निर्देश बताएं जाएंगे।

कोरोना वायरस से अलर्ट किया जा रहा लोगों को
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुरोध पर दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार कंपनियों को कोरोना वायरस पर जागरुकता संदेश सुनाने का निर्देश जारी किया है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग को पांच मार्च को एक पत्र लिखा है। वहीं मंत्रालय के पत्र के अनुसार, आपसे (दूरसंचार विभाग) अनुरोध है कि सभी दूरसंचार कंपनियों को कोरोना वायरस पर जागरुकता फैलाने वाला 30 सेकेंड का एक ऑडियो संदेश तीन दिन तक सुनाने का निर्देश दें। हमने इसके लिए एक ऑडियो संदेश विकसित किया है। इसके अलावा दूरसंचार कंपनियों को यह भी निर्देश दिया जाए कि वह लोगों के पास कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता को लेकर एसएमएस या Push notifications भेजें। इन संदेशों में लोगों को बताया जाए कि कोरोना में 'क्या करें और क्या ना करें' की जानकारी दी जाए। वहीं मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग से कहा कि दूरसंचार सचिव इसकी निजी तौर पर निगरानी करें और देखें कि यह संदेश लोगों तक पहुंच रहा है।
बता दें जियो, बीएसएनएल के नेटवर्क पर यह सुविधा शुरू हो चुकी है। एक दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी ने कहा कि यह ऑडियो संदेश उन नंबरों पर उपलब्ध नहीं होगा, जहां ग्राहक कॉलर टोन के लिए भुगतान कर रहे हैं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कॉरपोरेट जगत अलग-अलग उपाय कर रहा है। पेटीएम, ट्विटर जैसी कुछ कंपनियों ने जहां अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का विकल्प दिया है, वहीं रिलायंस जियो के कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक अटैंडस को रोकने की भी खबर है। रिंगटोन के मैसेज में बताया जा रहा है कि लोगों को खांसते वक्त मुंह में रूमाल रखना चाहिए। किसी से हाथ नहीं मिलाना चाहिए। हाथ को साबुन से धोना जरूरी है। वहीं अगर सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो फौरन डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है। कुछ सेंकेड के इस रिंग टोन में कई महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की गयी है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
