बीएसएनएल ने अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स में बदलाव किए हैं। बीएसएनएल ने अपने कई प्लान्स की वैलिडिटी घटा दी है। मालूम हो कि भारत में टेलिकॉम ऑपरेटर्स ने हाल ही में टैरिफ प्लान्स की कीमतें बढ़ाई हैं।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ने अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स में बदलाव किए हैं। बीएसएनएल ने अपने कई प्लान्स की वैलिडिटी घटा दी है। मालूम हो कि भारत में टेलिकॉम ऑपरेटर्स ने हाल ही में टैरिफ प्लान्स की कीमतें बढ़ाई हैं। हालांकि कंपनी ने अभी सिर्फ केरल सर्कल में अपने इस प्लान्स की वैलिडिटी घटा दी है। ये भी प्लान्स कंपनी के पॉप्युलर अनलिमिटेड प्लान्स हैं। कंपनी के केरल में 1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। इन प्लान्स की घटी वैलिडिटी कंपनी ने अपने 118 रुपये के प्लान की वैलिडिटी घटाकर 21 दिन कर दी है। वहीं दूसरे सर्कल्स में इस प्लान में 0.5GB डेटा रोज, 250 मिनट की वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। अन्य सर्कल्स में इस प्लान की 28 दिन की वैलिडिटी है। मारुति बीएस-6 कारें : भारी छूट पर खरीदने का अंतिम मौका ये भी पढ़ें

इन प्लान्स की भी घटी वैधता
बीएसएनएल ने 186 रु और 187 रु के प्लान की भी वैलिडिटी घटा दी है। इन प्लान्स में रोजाना 3जीबी डेटा के साथ 250 मिनट की कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। अब इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिन कर दी गई है। जबकि अन्य सर्कल्स में इसी प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इसके साथ ही 399 रुपये के प्लान में यूजर्स को अब 65 दिन की वैधता दी जाएगी। वहीं, पहले इस प्लान में 80 दिन की वैधता भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस प्लान में यूजर्स को 1 जीबी की जगह 2 जीबी हाइ-स्पीड डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही सभी बेनिफिट्स पहले जैसे ही हैं।
इससे पहले बीएसएनएल ने 29 रुपये और 47 रुपये वाले अपने दो प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी कम कर दी थी। साथ ही कंपनी ने 7, 9 और 192 रुपये वाले तीन एसटीवी (स्पेशल टैरिफ वाउचर) बंद कर दिए। बीएसएनएल का 29 रुपये वाला प्लान सबसे बेस्ट वीकली प्लान में से एक था। मगर अब कंपनी ने इसकी वैलिडिटी घटाकर सिर्फ 5 दिन कर दी है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हाल में हुए टैरिफ बदलाव को देखते हुए बीएसएनएल भी नए प्लान्स पर काम कर रहा है, जिन्हें जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
7,9 और 192 रु वाले प्लान में मिलेगा ये बेनिफिट्स
बीएसएनएल ने 7, 9 और 192 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर बंद कर दिए हैं। 7 रुपये वाले प्लान में एक दिन के लिए 1 जीबी डेटा मिलता था। वहीं, 9 रुपये वाले वाउचर में एक दिन के लिए 250 मिनट की लिमिट के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 100 एमबी डेटा और 100 एसएमएस मिलते थे। इनके अलावा बंद किए गए 192 रुपये वाले वाउचर में 28 दिन की वैलिडिटी, रोज 3 जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग (रोज 250 मिनट की लिमिट) फ्री पीआरबीटी (पर्सनलाइज्ड रिंगबैक टोन) और रोज फ्री डिस्काउंट कूपन जैसे बेनिफिट्स मिलते थे।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications