बीएसएनएल इन दिनों बड़े बदलाव से गुजर रही है। बीएसएनएल अन्य टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए लगातार अपने प्लान में बदलाव कर रही है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल इन दिनों बड़े बदलाव से गुजर रही है। बीएसएनएल अन्य टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए लगातार अपने प्लान में बदलाव कर रही है। बता दें कि बीएसएनएल के 96 रुपये के प्लान में मिलेगी फ्री वॉइस कॉलिंग और 90 दिन की वैलिडिटी है। इसका मतलब साफ है कि 1 रु रोज का प्लान है। यूं कहें कि सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने भी अपने यूजर्स के लिए जहां नए प्लान पेश किए हैं, वहीं कुछ प्लान्स में बदलाव करके उन्हें फिर से बाजार में उतारा है। कंपनी के 96 रुपये वाले वसंतम प्लान ने बदलावों के साथ धमाकेदार वापसी की है। महंगा पड़ा अमेरिका और ईरान के बीच का तनाव, कच्चे तेल में बड़ा उछाल ये भी पढ़ें

प्लान में केवल वॉयस कॉलिंग की सुविधा
बता दें कि कंपनी ने इस प्लान को कुछ समय पहले बंद कर दिया था। वहीं अब यह प्लान फिर से उपलब्ध हो गया है। बीएसएनएल के 96 रुपये वाले प्लान में कंपनी ने कुछ बदलाव किए हैं। बदलावों के साथ जहां यूजर्स को कुछ बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं वहीं प्लान की वैलिडिटी को कम कर दिया गया है। यहां यह स्पष्ट कर दें कि यह कंपनी का वॉयस कॉलिंग प्लान है और इसमें यूजर्स को किसी प्रकार का डाटा प्रदान नहीं किया जाता। इसका लाभ केवल फ्री कॉलिंग के लिए किया जा सकता है।
प्लान की वैलिडिटी घटाकर 90 दिन की
टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार बीएसएनएल के वसंतम प्लान को शुरुआत में 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया गया था, वहीं अब कंपनी ने इसकी वैलिडिटी का घटाकर 90 दिन कर दिया है। इसमें मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो यूजर्स 21 दिनों तक फ्री कॉलिंग की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। यूजर्स को प्रतिदिन 250 मिनट फ्री कॉलिंग के लिए मिलेंगे, जिनका उपयोग वह किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा डेली 100 एसएमएस की भी सुविधा प्राप्त होगी।
बता दें कि बीएसएनएल ने हाल ही में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 299 रु और 491 रु दो ब्रॉडबैंड प्लान्स लॉन्च किए हैं। 299 रुपये वाले प्लान में यूजर्स अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही 50जीबी डाटा का लाभ उठा सकते हैं और इसकी स्पीड 20 Mbps होगी। वहीं डाटा लिमिट समाप्त होने के बाद स्पीड घटकर 1 Mbps हो जाएगी। वहीं 491 रुपये वाले प्लान में 20 Mbps स्पीड के साथ 120जीबी डाटा का लाभ मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
