टेलीकॉम कंपनियों में ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं।
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियों में ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं। एयरटेल, जियो, और आइडिया-वोडाफोन ने कई प्लान्स लॉन्च किए हैं जो अलग-अलग डेटा लिमिट वाले हैं। वहीं दूसरी ओर सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने यूजर्स को लुभाने के लिए आय दिन नई-नई तरकिबे खोजते रहते है। 129 रुपये में लें Cinema का मजा, मिलेंगे और भी ढेरों फायदे

प्राइवेट कंपनियों से पीछे नहीं बीएसएनएल
ये बात सच है कि बीएसएनएल अब किसी भी मामले में प्राइवेट कंपनियों से पीछे नहीं रहना चाहती। बीएसएनएल इन दिनों यूजर्स को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। बीएसएनएल एक शानदार रिचार्ज प्लान लेकर आई है जो दूसरी सभी कंपनियों से शानदार है। खास बात ये है कि इस सस्ते रिचार्ज प्लान में आपको तीन महीने की वैलिडिटी मिल रही है। जबकि एयरटेल, जियो, और आइडिया-वोडाफोन सिर्फ महीने भर की ही वैलिडिटी दे पाती हैं।
बीएसएनएल 153 रुपये की प्लान की खासियत
बीएसएनएल का 153 रुपये वाला माइग्रेशन पैक इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहा है। इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को तीन महीने यानी 90 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। प्लान में ग्राहकों को ऐसे बेनेफिट्स मिल रहे हैं जो निजी कंपनियां अपने यूजर्स को नहीं दे पाती हैं। जानकारी के मुताबिक इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। यूजर्स किसी भी नेटवर्क में बिना रोकटोक अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। बीएसएनएल किसी भी रिचार्ज प्लान में मात्र 250 मिनट कॉलिंग की ही सुविधा देती थी। हाल ही में कंपनी ने यूजर्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा शुरू की है।
रोज मिलेगा 1जीबी डेटा
बीएसएनएल के 153 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को शानदार इंटरनेट सेवा भी दी जा रही है। इस प्लान में रोज यूजर्स को 1जीबी डेटा दिया जा रहा है। एक बार डेटा पैक खत्म होने पर यूजर्स को 40KBPS की स्पीड मिलती रहेगी। यानी किसी भी हाल में आपका इंटरनेट तीन महीने तक बंद नहीं होगा। वहीं जानकारी के मुताबिक इस प्लान में ग्राहकों को रोज 100 एसएमएस फ्री मिल रहे हैं। यानी महीने भर आप दिल खोलकर एसएमएस कर सकते हैं। बीएसएनएल इस प्लान में एक ऐसी सुविधा भी दे रही है जो दूसरी कोई टेलीकॉम कंपनी नहीं देती। सरकारी कंपनी इसमें पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (पीआरबीटी) की सुविधा भी दे रही है। हालांकि ये सुविधा आपको सिर्फ 28 दिन के लिए मिल रही है।
बीएसएनएल ने इस प्लान की वेलिडिटी में किया इजाफा
वहीं दूसरी तरफ बीएसएनएल ने अपने नए यूजर्स को एक और तौहफा दिया है। अब बीएसएनएल का एफआरसी 108 का रिचार्ज 60 दिनों तक चलेगा, इससे पहले यह सिर्फ 45 दिन तक चलता था। यह ऑफर्स सिर्फ 31 मार्च 2021 तक उपलब्ध हैं। यह ऑफर सिर्फ फर्स्ट रिचार्ज पर मिलेगा, जिसका मतलब है जो कस्टमर नई सिम खरीद रहे हैं या जो मोबाइल नंबर पोर्ट कर रहे हैं उन्हें ही इसका फायदा मिलेगा। यह ऑफर सभी टेलिकॉम सर्किलों में उपलब्ध होगा और यह सिर्फ 31 मार्च तक ही वैध है। इस ऑफर का लाभ पोर्ट कराने वालों को भी मिलेगा। बीएसएनएल नेटवर्क से जुड़ने वाले ग्राहक अब किसी भी एडिशनल रिचार्ज के इस ऑफर का फायदा उठा सकेंगे।
इस ऑफर में प्रतिदिन 1जीबी डाटा मिलेगा
एफआरसी 108 के साथ 60 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग, 1 जीबी प्रति दिन अनलिमिटेड डाटा और 500 मुफ्त एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान वाउचर का यूज करने के लिए ग्राहकों 31-03-2021 तक रिचार्ज कराना जरूरी होगा। बीएसएनएल 108 रुपये के रिचार्ज से पहले एक 47 रुपये का भी रिचार्ज प्लान पेश कर चुकी है, जो 28 दिन की वैधता के साथ, फ्री कॉलिंग एसएमएस की सुविधा देता है। यह भी पहले ही रिचार्ज कराने पर वेलिड होगा। नए सब्सक्राइबर्स को ऐड ओन करने के लिए इस रिचार्ज प्लान को पेश किया गया है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications