सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने यूजर्स को लुभाने के लिए एक बेहद ही खास सर्विस पेश की है। ये बात सच है कि बीएसएनएल अब किसी भी मामले में प्राइवेट कंपनियों से पीछे नहीं रहना चाहती।
नई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने यूजर्स को लुभाने के लिए एक बेहद ही खास सर्विस पेश की है। ये बात सच है कि बीएसएनएल अब किसी भी मामले में प्राइवेट कंपनियों से पीछे नहीं रहना चाहती। कंपनी ने हाल ही में नई बीएसएनएल सिनेमा प्लस सर्विस लॉन्च की है। जो कि खास ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए तैयार की गई है। इस सर्विस से यूजर्स को बेहतर मनोरंजन कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियो और एयरटेल पहले से ही अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं।

129 रुपए के प्लान में लीजिए सिनेमा मजा
हाल ही में लॉन्च हुई बीएसएनएल की ये नई सर्विस सिनेमा प्लस खासतौर से ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए है। इस सर्विस से यूजर्स को बेहतर मनोरंजन कंटेंट मुहैया कराया जाएगा। इस सर्विस में यूजर्स को सिर्फ एक सब्सक्रिप्शन से SonyLIV और Voot Select समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का फायदा मिल सकता है। बीएसएनएल की इस बंडल सर्विस की कीमत 199 रुपये प्रति महीना है। हालांकि, अभी इसे 129 रुपये प्रति महीने के हिसाब से इंट्रोडक्टरी प्राइस पर दिया जा रहा है। यह इंट्रोडक्टरी प्राइस शुरुआती 3 महीने के लिए है। कंपनी का दावा है कि बीएसएनएल सिनेमा प्लस सर्विस में 300 से ज्यादा टीवी चैनल्स और 8,000 फिल्में मिलेंगी।
मिलेंगे पॉपुलर ओटीटी चैनल
सब्सक्राइबर्स को बीएसएनएल सिनेमा प्लस सर्विस ऑफर करने के लिए कंपनी ने YuppTV के साथ साझेदारी की है। इससे यूजर्स को SonyLIV Special, Voot Select, YuppTV प्रीमियम औ जी5 प्रीमियम का ऐक्सेस मिलेगा। ये सर्विस YuppTV स्कोप के जरिए उपलब्ध है, जो एक सब्सक्रिप्शन के तहत मल्टीपल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का ऐक्सेस मिलता है। आप इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। बता दें कि जियो और एयरटेल पहले से ही अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म मुहैया करा रहे हैं।
कैसे करें सब्सक्राइब
बीएसएनएल सिनेमा प्लस को सब्सक्राइब करने वाले यूजर्स वेब कंटेंट को उनके कंप्यूटर, मोबाइल डिवाइसेज और स्मार्ट टीवी पर देख सकते हैं। जी हां बीएसएनएल सब्सक्राइबर बीएसएनएल सिनेमा प्लस सर्विस को कंपनी की वेबसाइट से ले सकते हैं। इसके लिए आपको साइन-अप करना होगा, जिसमें बीएसएनएल फोन नंबर, टेलिकॉम सर्किल, ईमेल आईडी और पूरा नाम जैसी जानकारियां देनी होंगी। एक बार साइन-अप करने के बाद आप ऐप के माध्यम से यह सर्विस ले सकते हैं। ऐप एंड्रॉइड, आईफोन, एंड्रॉइड टीवी और फायर टीवी जैसे डिवाइसेज के लिए उपलब्ध है।
फिल्में और स्पोर्ट्स समेत कई तरह के कॉन्टेंट
बीएसएनएल सिनेमा प्लस सर्विस में पर्सनलाइज्ड रेकमेंडेशन्स और कॉन्टेंट एग्रीगेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। बीएसएनएल सिनेमा प्लस सर्विस में मूवीज, शो, स्पोर्ट्स, म्यूजिक और किड्स कॉन्टेंट मिलेंगे। इसमें जी5 और Voot जैसे प्लेटफॉर्म्स से आप लाइव टीवी चैनल्स और ओरिजनल शोज भी देख सकते हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications