सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने एक नया डाटा प्लान लॉन्च किया है। ग्राहकों के लिए बीएसएनएल की कई शानदार और बेस्ट बेनिफिट वाले प्लान्स मौजूद हैं।
नई दिल्ली: सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने एक नया डाटा प्लान लॉन्च किया है। ग्राहकों के लिए बीएसएनएल की कई शानदार और बेस्ट बेनिफिट वाले प्लान्स मौजूद हैं। कंपनी की कोशिश है कि वह अपने अट्रैक्टिव प्लान्स के जरिए यूजर्स को बेस्ट डील ऑफर करे। इसी तहत ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने 998 रुपये का एक डेटा स्पेशल टैरिफ वाउचर लॉन्च किया है। इस प्लान की वैलिडिटी 210 दिन यानी लगभग 7 महीने की है। बीएसएनएल के 1699 रु प्लान में मिलेगी 60 दिन की एक्स्ट्रा सर्विस फ्री ये भी पढ़ें

मिलेंगे 420जीबी डेटा और कई बेनिफिट
आपको बता दें कि फिलहाल बीएसएनएल ने इस प्लान को अभी केवल केरल में उपलब्ध कराया है। वहीं प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को रोज 2जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। प्लान की वैलिडिटी 210 दिन है। इस हिसाब से इस प्लान में मिलने वाला कुल डेटा 420जीबी हो जाता है। प्लान सब्सक्राइब कराने वाले यूजर्स को शुरुआती दो महीनों के लिए पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन बेनिफिट भी दिया जा रहा है। बीएसएनएल का यह प्लान डेटा एसटीवी है इसलिए इसमें फ्री कॉलिंग या एसएमएस बेनिफिट नहीं मिलता।
997 रु वाला कॉम्बो प्रीपेड प्लान लॉन्च
बता दें कि कॉम्बो प्लान्स से तुलना करें तो डेटा ओनली प्रीपेड प्लान में आपको थोड़ी ज्यादा वैलिडिटी मिल जाती है। हाल में बीएसएनएल ने 997 रुपये का एक कॉम्बो प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान में 250 मिनट की कैपिंग के साथ अनलिमिटेड डेली कॉलिंग, रोज 3जीबी डेटा और 100 एसएमएस ऑफर किया जा रहा है। प्लान की वैलिडिटी 180 दिन की है। डेटा एसटीवी से इसकी तुलना करें तो 998 रुपये वाले डेटा प्लान में आपको 210 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 2जीबी डेटा मिलेगा।
वहीं डेटा एसटीवी उन यूजर्स के लिए बेस्ट हैं जिन्हें वॉट्सऐप या किसी और VoIP कॉलिंग ऐप्स का इस्तेमाल करना होता है। लेकिन आम यूजर्स के लिए अनलिमिटेड कॉम्बो प्लान फायदे का सौदा होते हैं। डेटा ओनली प्लान ज्यादा पॉप्युलर भी नहीं हैं। यही कारण है कि एयरटेल और वोडाफोन जैसी बड़ी कंपनियां ऐसा कोई प्लान ऑफर नहीं करती।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
