बीएसएनएल ने अपने 1699 रु वाले प्लान को रिवाइज किया है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल पिछले कुछ महीनों में अपने प्रीपेड प्लान्स में काफी बदलाव किया है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ने अपने 1699 रु वाले प्लान को रिवाइज किया है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल पिछले कुछ महीनों में अपने प्रीपेड प्लान्स में काफी बदलाव किया है। कंपनी ने नए प्लान्स को लॉन्च करने के साथ ही पुराने प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट्स को बढ़ाया है। बीएसएनएल का 1699 रुपये में आने वाला लॉन्ग टर्म प्लान भी इसी का हिस्सा है। कंपनी इसमें सब्सक्राइबर्स को कई खास बेनिफिट ऑफर कर रही है। देखा जाए तो बीएसएनएल का यह लॉन्ग टर्म प्लान मार्केट में मौजूद दूसरे सभी प्लान्स से बेहतर है। कंपनी इस प्लान को और पॉप्युलर बनाने के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है।

प्लान में यूजर्स को मिलेगा दो महीने की एक्स्ट्रा सर्विस
बीएसएनएल के इस ऑफर के तहत प्लान में सब्सक्राइबर्स को दो महीने की एक्स्ट्रा सर्विस दी जा रही है और वह भी बिल्कुल फ्री। इस ऑफर के तहत कंपनी 1699 रुपये के प्लान में यूजर्स को कुल 425 दिन की वैलिडिटी दे रही है। इसका मतलब यह हुआ कि 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में यूजर्स को अब 60 दिन की फ्री सर्विस मिल रही है। प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें पहले यूजर्स को रोज 2जीबी डेटा, डेली 250 मिनट कॉलिंग और 100 फ्री एसएमएस दिए मिलते थे। ऑफर के तहत अब नवंबर और दिसंबर में सब्सक्राइबर्स 2जीबी के बजाय रोज 3जीबी डेटा मिलेगा। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए प्लान को 30 नवंबर से पहले रिचार्ज कराना होगा।
पहले मिलती थी तीन महीने की एक्स्ट्रा सर्विस
हालांकि बता दें कि बीएसएनएल की इस 1699 रुपये वाले प्लान में पहले यूजर्स को ऐनुअल वैलिडिटी के साथ तीन महीने की एक्स्ट्रा सर्विस मिलती थी। यह प्लान बीएसएनएल के पॉप्युलर बंपर ऑफर के साथ आता था। इस कारण यूजर्स को इसमें डेली 2जीबी डेटा के साथ 2.2जीबी एक्स्ट्रा डेटा ऑफर किया जाता था। कुछ दिन बाद कंपनी ने बंपर ऑफर को बंद कर दिया था।
सबसे ज्यादा डेटा ऐनुअल प्लान में
देश में मौजूद दूसरी प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियां भी सब्सक्राइबर्स को 1,699 रुपये में 365 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान ऑफर कर रही हैं। इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 फ्री एसएमएस ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, इनमें कोई भी कंपनी ऐसी नहीं है जो बीएसएनएल के बराबर डेटा ऑफर कर रही हो। बात करें जियो की तो इसके लॉन्ग टर्म प्लान में डेली 1.5जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। वहीं, एयरटेल इस प्लान के सब्सक्राइबर्स को रोज 1.4जीबी डेटा दे रहा है। वहीं ये कंपनियां सब्सक्राइबर्स को बीएसएनएल से कम डेटा के बदले दूसरी कई फ्री सर्विस ऑफर कर रही हैं। जियो जैसे अपने लॉन्ग टर्म प्लान यूजर्स को जियो ऐप्स का प्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है, वहीं, एयरटेल अपने यूजर्स को इस प्लान के साथ विंक म्यूजिक, एयरटेल Xstream, नॉर्टन मोबाइल सिक्यॉरिटी और 4 हफ्तों के लिए शॉ अकैडमी का ऐक्सेस दे रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
