बीएसएनएल यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। अब ग्राहकों को सस्ते में डेटा और फ्री कॉलिंग का मजा मिलेगा। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल प्राइवेट ऑपरेटर्स को टक्कर देने के लिए आए दिन नए प्लान लॉन्च कर रही है
नई दिल्ली: बीएसएनएल यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। अब ग्राहकों को सस्ते में डेटा और फ्री कॉलिंग का मजा मिलेगा। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल प्राइवेट ऑपरेटर्स को टक्कर देने के लिए आए दिन नए प्लान लॉन्च कर रही है। इसी कड़ी में सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 49 रुपये वाला नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है।BSNL दे रहा 5GB फ्री डेटा, आप भी उठाए फायदा ये भी पढ़ें

बीएसएनएल का यह स्पेशल टैरिफ वाउचर प्लान 90 दिनों का लिमिटेड पीरियड ऑफर है। बीएसएनएल का 49 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आएगा। इसके साथ ही इस रिचार्ज प्लान पर यूजर्स को 100 फ्री कॉलिंग मिनट मिलेंगे। वही 100 फ्री कॉलिंग मिनट खत्म होने के बाद कंपनी ग्राहक से 45 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज वसूला करेगी। 100 फ्री कॉलिंग मिनट के साथ ही यूजर्स को 2जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
ग्राहक ऐसे एक्टिवेट कर पाएंगे प्लान
बीएसएनएल ने इस प्लान को एक सितंबर 2020 को पेश किया था, जो कि 29 नवंबर 2020 तक बीएसएनएल के प्री-पेड यूजर्स के लिए उपलब्ध रहेगा। बीएसएनएल का नया 49 रुपये का प्लान चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल के लिए होगा। बता दें कि प्लान को ऐक्टिवेट करने के लिए सेल्फकेयर कीवर्ड - एसटीवी COMBO 49 दिया गया है। इस प्लान को यूजर्स एसटीवी COMBO049 मैसेज को 123 पर भेजकर एक्टिवेट कर सकते हैं।
100 रुपये से कम के इन प्लान में 3जीबी डेटा
बीएसएनएल की तरफ से इससे पहले 94 रुपये और 95 रुपये के दो प्लान को पेश किया गया था, जो खासतौर पर कम डाटा की खपत वाले बजट रिचार्ज प्लान है। बीएसएनएल के इन रिचार्ज प्लान को जुलाई में लॉन्च किया गया था। यह रिचार्ज प्लान 90 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं। इसमें 3जीबी डेटा के साथ कॉलिंग के लिए 100 फ्री मिनट्स मिलते हैं। ऐसे में 49 रुपये का किफायती प्लान के साथ 100 कॉलिंग मिनट का ऑफर काफी शानदार डील साबित हो सकती है। इस प्राइस प्वाइंट के साथ कोई दूसरी कंपनी 100 फ्री कॉलिंग मिनट के साथ 2जीबी डाटा और 100 फ्री कॉलिंग मिनट नही उपलब्ध कराती है।
बीएसएनएल के इन दो प्लान में 3GB डेटा और फ्री कॉलिंग
बीएसएनएल का 78 रुपये वाले प्लान
बीएसएनएल कंपनी के पोर्टफोलियो में डेली 3जीबी डेटा देने वाले प्लान्स की भी कमी नहीं है। बीएसएनएल के इस प्लान में हर दिन 3जीबी डेटा दिया जा रहा है। इसके साथ ही यूजर्स को इस प्लान में कॉलिंग के लिए डेली 250 FUP मिनट्स मिलते हैं। 8 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में इरॉज नाउ का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। यह प्लान बीएसएनएल के कुछ चुनिंदा सर्कल्स में उपलब्ध है।
बीएसएनएल के 247 रुपये वाला प्लान में भी यूजर्स को रोज 3जीबी डेटा का फायदा होता है। 36 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले बीएसएनएल के इस स्पेशल टैरिफ वाउचर में डेली 3जीबी डेटा के साथ फ्री कॉलिंग का भी फायदा मिलता है। फ्री कॉलिंग 250 मिनट्स की कैपिंग के साथ मिलती है। प्लान में मिलने वाले डेली डेटा की लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घट कर 80 Kbps पर आ जाती है। यह प्लान बीएसएनएल के लगभग सभी सर्कल में उपलब्ध है।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications