बीएसएनएल यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। अब ग्राहकों को सस्ते में मिलेगा डेटा और फ्री कॉलिंग का मजा।
नई दिल्ली: बीएसएनएल यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। अब ग्राहकों को सस्ते में मिलेगा डेटा और फ्री कॉलिंग का मजा। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं को फ्री में 5जीबी डेटा देने का ऐलान किया है। जी हां एयरटेल और जियो के फ्री डेटा की चुनौतियों के बाद अब भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपने यूजर्स को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी अपने प्रीपेड यूजर्स को फ्री में 5जीबी डेटा ऑफर कर रही है। अच्छी बात तो यह है कि फ्री डेटा के लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जा रहा। कंपनी ने बताया कि यह ऑफर 90 दिनों तक प्रमोशनल बेसिस पर दिया जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी यूजर्स को 100 रुपये के टॉप अप पर फुल टॉक टाइम भी दे रही है। तो आपको बता दें कि कंपनी के कौन-कौन से प्लान पर ये बेनिफिट ऑफर किए जा रहे हैं।

बीएसएनएल के इन प्लान में मिलेगा 5जीबी फ्री डेटा
बीएसएनएल चेन्नै सर्कल द्वारा दी गई जानकारी से अनुसार कंपनी चेन्नै और तमिलनाडु सर्कल के प्रीपेड यूजर्स को कॉम्प्लिमेंट्री 5जीबी डेटा ऑफर कर रही है। 5जीबी फ्री डेटा कंपनी के 5 स्पेशल टैरिफ वाउचर्स (एसटीवी) और प्रीपेड वाउचर्स पर दिया जा रहा है। कंपनी ने बताया कि वह 98 रुपये, 99 रुपये, 118 रुपये, 187 रुपये और 319 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर 5जीबी फ्री डेटा दे रही है। इसके साथ ही जिन प्रीपेड वाउचर्स के साथ यह बोनस डेटा मिल रहा है उनमें 186 रुपये, 429 रुपये, 485 रुपये, 666 रुपये और 1999 रुपये वाले प्लान शामिल हैं।

22 दिन की वैधता के साथ 5जीबी फ्री डेटा
कंपनी उन प्रीपेड यूजर्स को तुरंत बोनस डेटा दे रही है जो प्लान के एक्सपायर होने से पहले ही दूसरा या तीसरा रिचार्ज कराते हैं। ऑफर किया जा रहा 5जीबी फ्री डेटा 22 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। जो कि 22 अगस्त से शुरू हुआ यह ऑफर 19 नवंबर पर वैलिड रहेगा। 5जीबी फ्री डेटा ऑफर के साथ कंपनी ने ऐलान किया कि वह आज से 18 नवंबर तक हर रविवार को 100 रुपये के टॉप अप से रिचार्ज कराने पर फुल टॉक टाइम बेनिफिट देगी। फुल टॉक टाइम वाला ऑफर भी फिलहाल चेन्नै और तमिलनाडु सर्कल के यूजर्स के लिए ही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
