सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने ट्रिपल प्ले प्लान्स लॉन्च किए हैं। इसमें ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और केबल टीवी शामिल हैं।
नई दिल्ली: सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने ट्रिपल प्ले प्लान्स लॉन्च किए हैं। इसमें ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और केबल टीवी शामिल हैं। इन प्लान्स में यूजर्स को एक साथ तीन सर्विसेज का लाभ उठाने का मौका मिलेगा। आपको जानकारी दें कि कंपनी पहले से ही कई ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन प्लान्स उपलब्ध करा रही है। जिनकी शुरुआती सिर्फ 99 रुपये से होती है। केबल टीवी सर्विस उपलब्ध कराने के लिए कंपनी ने एक लोकल ऑपरेटर के साथ साझेदारी की है और विशाखापट्टनम में ट्रिपल प्ले प्लान्स लॉन्च किए हैं। बीएसएनएल: 1 रु रोज का लाया प्लान, जानिए क्या-क्या मिलेगा इसमें ये भी पढ़ें
888 रुपये से शुरू हो रही ट्रिपल प्ले प्लान्स
बीएसएनएल के ट्रिपल प्ले प्लान्स की शुरुआत 888 रुपये से हो रही है और इसमें ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन के साथ केबल टीवी सर्विसेज ऑफर की जा रही हैं। विशाखापट्टनम में श्री देवी टेलिविजन (एसडीवी) नाम का एक लोकल केबल ऑपरेटर केबल टीवी सर्विसेज उपलब्ध करा रहा है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी दूसरे शहरों में भी ट्रिपल प्ले प्लान्स लॉन्च करने के लिए दूसरे केबल टीवी ऑपरेटर्स के साथ बातचीत कर रही है। रिलायंस जियो फायबर ब्रॉडबैंड योजनाओं की घोषणा के ठीक बाद, बीएसएनएल ने ग्राहकों को समान ट्रिपल प्ले प्लान पेश करने के लिए विभिन्न शहरों में स्थानीय केबल टीवी ऑपरेटरों के साथ बातचीत की शुरुआत की है। जियो फायबर के समान, बीएसएनएल ट्रिपल प्ले प्लान प्रदान करने के लिए स्थानीय केबल टीवी ऑपरेटरों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
ट्रिपल प्ले सर्विस देने वाले कुल 10 प्लान्स को लॉन्च
विशाखापट्टनम में बीएसएनएल ट्रिपल प्ले प्लान्स के अंतर्गत में कुल 10 प्लान्स को लॉन्च किया गया है। जो कि कंपनी के ट्रिपल प्ले सर्विस का हिस्सा होंगे। कंपनी के इन प्लान में फाइब्रो कॉम्बो ULD 645 CS95, फाइब्रो कॉम्बो ULD CS 96, फाइब्रो कॉम्बो ULD 2795 CS20, 849 रुपये, 1,277 रुपये, 2,499 रुपये, 4,499 रुपये, 5,999 रुपये, 9,999 रुपये और 16,999 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। कंपनी के ये 10 प्लान्स ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन सर्विस के साथ आते हैं और कस्टमर्स को केबल टीवी सर्विसेज श्री देवी टेलिविजन उपलब्ध कराएगा।
18 % टैक्स मिलाकर प्लान्स की कीमत थोड़ा ज्यादा
लोकल केबल ऑपरेटर ने कस्टमर्स के लिए 7 केबल टीवी पैक्स पेश किए हैं। ये पैक 243 रुपये से लेकर 360 रुपये तक के हैं। मान लीजिए कि कोई कस्टमर बीएसएनएल का 849 रुपये वाला भारत फाइबर प्लान चुनता है और वह 243 रुपये वाला केबल टीवी पैक लेता है। ऐसे में उसका ओवरऑल मंथली चार्ज 1,092 रुपये हो जाएगा। इन कीमतों में GST शामिल नहीं है। 18 फीसदी टैक्स मिलाकर इन प्लान्स की कीमत थोड़ा ज्यादा हो जाएगी।
कंपनी ने शुरू किया ब्रॉडबैंड ऐड ऑन प्लान्स
आपको जानकारी दें कि ट्रिपल प्ले प्लान्स के तहत कंपनी ने कुछ ऐड ऑन प्लान भी शुरू किए हैं। इसकी शुरूआती कीमत 100 रुपये है। 100 रुपये के प्लान में यूजर को 2GB डेटा मिलता है। वहीं 200 रुपये में 5GB डेटा मिलता है। 300 रुपये में 10GB डेटा और 500 रुपये में 20GB डेटा मिलता है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications