टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं। बात करें रिलायंस जियो की तो कंपनी अपने सस्ते रीचार्ज के दम पर पूरी इंडस्ट्री पर छा गई है
नई दिल्ली, फरवरी 26। टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं। बात करें रिलायंस जियो की तो कंपनी अपने सस्ते रीचार्ज के दम पर पूरी इंडस्ट्री पर छा गई है। जबकि दूसरी ओर सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल भी होड़ में ज्यादा पीछे नहीं है। बीएसएनएल हर सेगमेंट में एक रीचार्ज प्लान पेश कर रही है। आज हम अपनी खबर में इन दोनों कंपनी के सस्ते प्लान की तुलना करेंगे। Jio से कनेक्शन छोड़ कर भाग रहे ग्राहक, जानिए कहां गए

बीएसएनएल कंपनी के पास उन यूजर्स के लिए भी प्लान है, जो कम कीमत में कॉलिंग और डेटा चाहते हैं। इतना ही नहीं, बीएसएनएल के पास ऐसे भी प्लान हैं जो लंबी वैलिडिटी के साथ आते हैं। हालांकि, जियो अपने कुछ प्लान्स में अधिक डेटा देकर आगे है। खबर के जरिए हम यहां बीएसएनएल के 118 वाले रीचार्ज की तुलना जियो के 119 रुपये वाले रीचार्ज से करके यह देखेंगे कि कीमत में 1 रुपये का अंतर वाले इन दोनों रीचार्ज प्लान में एक दूसरे से कितना फर्क है।
बीएसएनएल के 118 रु वाले प्लान में मिल रहा है जियो से कम डाटा
टेलिकॉम कंपनियां लगातार अपने ग्राहकों के लिए ऑफर और सस्ते रिचार्ज प्लान की पेशकश में लगी रहती है। बीएसएनएल के 118 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जाती है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड डेटा मिलता है, जो सबसे खास बात भी कही जा सकती है। हालांकि इस प्लान में 0.5जीबी डेली डेटा ही मिलता है और डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आपको स्लो इंटरनेट स्पीड मिलेगी। इस प्लान की वैलिडिटी 26 दिनों की है। इसके अलावा आपको इस प्लान में कोई फ्री एसएमएस बेनिफिट नहीं मिल रहा है।
जियो के प्लान की वैलिडिटी काफी कम
बात करें रिलायंस जियो कि तो हमेशा अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा ऑफर लेकर आती है जो टेलिकॉम इंडस्ट्री में तहलका मचा देती है। कंपनी अपने साथ अधिक से अधिक मोबाइल यूजर्स को आकर्षित करने के लिए कई किफायती प्लान लॉन्च करते रहती हैं। जियो का 119 रुपये वाला प्लान 1.5जीबी डेली डेटा बेनिफिट के साथ आता है। हालांकि इस प्लान की वैलिडिटी केवल 14 दिनों की है। यही नहीं, रिलायंस जियो के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ जियो के सभी ऐप्स का ऐक्सेस और 300 एसएमएस भी फ्री में ऑफर किये जा रहे हैं। इसके साथ ही, इस प्लान में जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है।
किस कंपनी का प्लान आपके लिए बेस्ट
ऐसे में हम देखेगें कि बीएसएनएल के 118 रुपये वाले प्लान के मुकाबले जियो का यह प्लान 1 रुपये महंगा है। इसके अलावा, इस प्लान में 1.5जीबी डेली डेटा ऑफर किया जा रहा है, जो बीएसएनएल के 0.5जीबी यानी 500एमबी के मुकाबले कहीं ज्यादा है। जबकि जियो के प्लान की वैलिडिटी केवल 14 दिनों की है। जबकि बीएसएनएल के रीचार्ज का यह प्लान 26 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। रिलायंस जियो के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ जियो ऐप्स का ऐक्सेस और 300 एसएमएस भी फ्री मिल रहे हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
