देश में मोबाइल ग्राहकों की संख्या में दिसंबर में गिरावट देखने को मिली है। दूरसंचार नियामक ट्राई ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी है।
नई दिल्ली, फरवरी 18। देश में मोबाइल ग्राहकों की संख्या में दिसंबर में गिरावट देखने को मिली है। दूरसंचार नियामक ट्राई ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी है। दिसंबर 2021 के मंथली डाटा के मुताबिक, भारत में मोबाइल ग्राहकों की संख्या में 1.28 करोड़ की गिरावट देखने को मिली है।
जियो ने खो दिए 1.29 करोड़ ग्राहक
इस दौरान, दिसंबर 2021 में रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया के ग्राहक घटे हैं, जबकि भारती एयरटेल के ग्राहक बढ़े है। जबकि भारती एयरटेल के ग्राहकों में इजाफा देखने को मिला है। ग्राहकों के घटने से कंपनी को तगड़ा झटका लगा है। ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक, रिलायंस जियो ने लगभग 1.29 करोड़ वायरलेस ग्राहकों को खो दिया और उसके ग्राहकों की संख्या घटकर 41.57 करोड़ रह गई। Best रिचार्ज : डेली 3GB डेटा और फ्री कॉल्स के साथ मिलेगा बहुत कुछ, जानें प्लान की कीमत

भारती एयरटेल के ग्राहक बढ़े
इसके अलावा वोडाफोन आइडिया ने दिसंबर 2021 में 16.14 लाख मोबाइल ग्राहक खो दिए और उसके पास 26.55 करोड़ ग्राहक बचे। इसके विपरीत, एयरटेल के पास 4.75 लाख ग्राहक बढ़ गए, जिससे उसके वायरलेस उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़कर 35.57 करोड़ हो गई। इसके अलावा नवंबर 2021 की बात करें तो नवंबर में ग्राहकों की संख्या बढ़कर 119.1 करोड़ पर पहुंच गई है। नवंबर महीने में रिलायंस जियो और भारतीय एयरटेल के कनेक्शनों की संख्या बढ़ी है।
जियो ने अक्टूबर में जोड़े 17.6 लाख ग्राहक जोड़े
आपको बता दें भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो ने अपने कस्टमर बेस में 17.6 लाख नए सब्सक्राइबर जोड़े हैं। कंपनी ने अक्टूबर महीने में यह ग्राहक जोड़े हैं। ट्राई ने बताया कि बताया कि ग्राहकों की संख्या में 17.6 लाख का इजाफा हुआ है। वहीं, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया दोनों के मिलाकर 14.5 लाख सब्सक्राइबर कम हो गए हैं।
बीएसएनएल के ग्राहक बढ़े
इस बीच मोबाइल यूजर्स के मामले में दिसंबर का महीना भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल के लिए भी अच्छा रहा। बीएसएनएल ने दिसंबर में 11 लाख नए यूजर्स जोड़े। टेलीकॉम जानकारों का कहना है कि प्राइवेट कंपनियों ने पिछले दिनों मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी की थी। इसके कारण कम टैरिफ का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स ने बीएसएनएल की सर्विस लेने का फैसला किया। जबकि मार्केट शेयर की बात करें तो वर्तमान में टोटल मोबाइल यूजर्स में जियो का शेयर 36 फीसदी, भारती एयरटेल का 30.81 फीसदी, वोडाफोन आइडिया का 23 फीसदी, बीएसएनएल का 9.90 फीसदी और एमटीएनएल का 0.28 फीसदी है।
इस वजह से घटी मोबाइल यूजर्स की संख्या
टेलीकॉम एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि जियो ने बड़े पैमाने पर इनएक्टिव सब्सक्राइबर्स को हटाया है। इसके कारण भी मोबाइल यूजर्स की संख्या घटी है। हालांकि, इससे जियो का वीएलआर रेशियो सुधर जाएगा। यह एक्टिव यूजर्स का रेशियो होता है जिससे रेवेन्यू का कैलकुलेशन बेहतर तरीके से होता है। वीएलआर रेशियों के मामले में एयरटेल टॉप पर है। एयरटेल का यह रेशियो 98.01 फीसदी है। जियो का 87.64 फीसदी, वोडाफोन आइडिया का 86.42 फीसदी और बीएसएनएल का 50.32 फीसदी हो गया है।
इस साल भी बढ़ोतरी की संभावना
बता दें कि नवंबर 2021 में एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया ने मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी की थी। अलग-अलग रिचार्ज की कीमत 25-40 फीसदी तक बढ़ाई गई थी। टेलीकॉम ऑपरेटर अपने एवरेज रेवेन्यू पर यूजर या एआरपीयू में बढ़ोतरी को लेकर यह फैसला लिया था। माना जा रहा है कि इस साल भी मोबाइल टैरिफ में 20-25 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। अभी भारतीय टेलीकॉम सेक्टर का औसतन एआरपीयू 2 डॉलर है जिसे बढ़ाकर 4 डॉलर प्रति यूजर तक ले जाना है। जैसा कि हम जानते हैं टेलीकॉम सेक्टर 2जी से 4जी की तरफ शिफ्ट कर रहा है। इसके लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए एआरपीयू को बढ़ाना जरूरी है।
More From GoodReturns

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications