नयी दिल्ली। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों में बढ़ रहे कॉम्पिटीशन के बीच सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल भी अपनी अलग जगह बनाने का भरपूर प्रयास कर रही है। सरकार की तरफ से दिये गये राहत पैकेज और जल्द ही मिलने वाले 4जी स्पेक्ट्रम से बीएसएनएल के हौंसले बुलंद हैं। कंपनी हाल के दिनों में जियो, एयरटेल और वोडाफोन की ही तरह कई धांसु प्लान लॉन्च कर चुकी है। इनमें एक से एक सस्ते और ज्यादा डेटा के प्लान शामिल हैं। बीएसएनएल ने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए भी कई शानदार प्लान लॉन्च किये। साथ ही कंपनी कई ऑफर भी दे रही है, जिनमें आपको 4 महीनों तक मुफ्त सर्विस भी मिल सकती है। अब बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नये प्लान पेश किये हैं, जिनमें आपको रोजाना 3 जीबी डेटा तक मिलेगा। आइये जानते हैं इन दोनों प्लान के बारे में।
108 रुपये वाला नया प्लान
बीएसएनएल के नये प्लान में 108 रुपये वाला काफी सस्ता रिचार्ज प्लान शामिल है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। 108 रुपये के रिचार्ज पर आपको रोजाना 1 जीबी डेटा और 500 मुफ्त एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा आपको दिल्ली और मुंबई सहित किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 250 मिनट मिलेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि इस प्लान में रोजाना 1 जीबी के बाद भी आपको डेटा मिलता रहेगा। सिर्फ उसकी रफ्तार 80 केबीपीएस हो जायेगी।
दूसरा प्लान एक साल वाला
बीएसएनएल का दूसरा प्लान 1999 रुपये का है, जिसकी वैलिडिटी 365 दिनों की है। इस प्लान में आपको रोजाना 100 एसएमएस और 3 जीबी डेटा मिलेगा। 3 जीबी के बाद भी आपको 80 केबीपीएस की रफ्तार से डेटा मिलेगा। कॉलिंग की बात करें तो आपको रोजाना सभी नेटवर्कों के लिए 250 मिनट मिलेंगे। इस प्लान में बीएसएनएल टीवी और बीएसएनएल ट्यून्स (बीटी) सब्सक्रिप्शन मुफ्त हैं। कंपनी के गणतंत्र दिवस के सीमित अवधि ऑफर के तहत 15 फरवरी तक 1,999 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज करवाने पर आपको 436 दिनों तक बेनेफिट मिलेगा। 15 फरवरी के बाद रिचार्ज करवाने इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन ही रहेगी।
1 साल वाला काफी सस्ता प्लान
बीएसएनएल का एक और 365 दिन वाला प्लान 1312 रुपये का है। ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जो ज्यादा कॉलिंग और कम डेटा इस्तेमाल करते हैं। बीएसएनएल के इस प्लान में एक साल के लिए कुल 12 जीबी डेटा और टोटल 1000 एसएमएस मिलेंगे। वहीं कॉलिंग के मामले में आपको 365 दिनों तक रोजाना 250 मिनट कॉलिंग के लिए मिलेंगे, जो जरूरत से ज्यादा है।
यह भी पढ़ें - BSNL : लॉन्च किया 1 साल वाला देश का सबसे सस्ता प्लान, जानें डिटेल
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
