T+0 Settlement System Testing: बाजार नियामक सेबी द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार होली के बाद 28 मार्च 2024 से भारतीय शेयर बाजार में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। जी हां, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि 28 मार्च को टी प्लस जीरो सेटेलमेंट सिस्टम की टेस्टिंग इसी दिन से शुरू की जानी है। सबसे पहले इस पेमेंट सेटेलमेंट सिस्टम का टेस्ट बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में किया जाएगा। इसमें पेमेंट सेटेलमेंट सिस्टम की टेस्टिंग 28 मार्च को सुबह 9:15 से शुरू होगी और 1:30 तक की जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह बीटा वर्जन की शुरुआत है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक जो भी चार्ज टी प्लस वन सेटेलमेंट सिस्टम के लिए लगते हैं, वह सभी चार्ज और फीस टी प्लस जीरो सेटलमेंट सिक्योरिटी के लिए भी लागू होंगे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज द्वारा शुरू किया जा रहा है यह टी प्लस जीरो सेटेलमेंट सिस्टम का बीटा वर्जन होगा।

बताते चलें कि इस बात की जानकारी मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के द्वाराएक नोटिस में दी गई है। इसमें कहा गया है कि ट्रेडिंग मेंबर्स से अनुरोध है कि वे सेबी सर्कुलर नंबर SEBI/HO/MRD/MRD-PoD-3/P/CIR/2024/20 दिनांक 21 मार्च, 2024 इक्विटी कैश मार्केट में मौजूदा टी+1 सेटलमेंट साइकल के अतिरिक्त वैकल्पिक आधार पर टी+0 रोलिंग सेटलमेंट साइकल का बीटा वर्जन का इंट्रोडक्शन देखें।
इस नोटिस में स्टॉक एक्सचेंज के द्वारा यह भी कहा गया है कि ट्रेडिंग मेंबर से अनुरोध किया जाता है कि वह ध्यान दे की एक्सचेंज गुरुवार 28 मार्च 2024 से टी प्लस जीरो सेटलमेंट मेकैनिज्म के तहत सिक्योरिटीज में ट्रेडिंग शुरू करने वाला है। हालांकि प्लस जीरो प्राइस को सूचकांक गणना में मान्य नहीं किया जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस पेमेंट सेटेलमेंट सिस्टम के तहत आपको ट्रेडिंग वाले दिन ही आपको पैसे मिल जाएंगे। लेकिन फिलहाल चल रहे टी प्लस वन पेमेंट सेटेलमेंट सिस्टम में आपको पैसों के लिए कम से कम एक दिन का इंतजार करना पड़ता है।
आखिर क्यों इतना खास टी+0 सेटलमेंट
आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि फिलहाल भारतीय स्टॉक एक्सचेंजटी प्लस वन सेटेलमेंट सिस्टम का अनुसरण करते हैं। इसके तहत ऑर्डर एग्जीक्यूट होने के 24 घंटे के अंदर फंड और सिक्योरिटीज को इन्वेस्टर के अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है। लेकिन अब इस नए पेमेंट सेटेलमेंट सिस्टम के लागू होने से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने वाले दिन ही आपके अकाउंट में पैसे आ जाएंगे।
अगर यह पेमेंट का तरीका सफल हो जाता है तो फिर लोगों को अपना पैसा पाने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस बीटा वर्जन की टेस्टिंग अगर सफल हो जाती है तो यह भारत के शेयर मार्केट के लिए एक ऐतिहासिक कदम होगा। इससे लोग एक ही दिन के अंदर से एक शेयर से पैसे निकाल कर दूसरे शहर में लगाने के लिए भी सक्षम हो जाएंगे, जिससे ट्रेडिंग भी बेहतर हो सकती है।
ऐसे में अगर आप कोई भी शेयर खरीदने हैं या बेचते हैं तो आपको उसके पैसे उसी दिन मिल जाएंगे और अगले दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पहले इंडिया में टी प्लस टू सेटेलमेंट सिस्टम चलता था जिसके तहत शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने के 2 दिन बाद आपको पैसे मिलते थे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
