Stock Market New Payment Settlement Rule: आने वाले समय में भारतीय शेयर बाजार में एक बड़ा बदलाव होने होने जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि यह बदलाव खास तौर पर इन्वेस्टर के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। इससे चेंज शेयर ट्रेडिंग करने वाले निवेशकों विशेष रूप से लाभ मिलने की उम्मीद है। दूसरी भाषा में कहा जाए तो इंडिया के शेयर ट्रेडिंग के लिए अब T+0 सिस्टम लागू होगा। आ रही खबरों के अनुसार यह बदलाव अगले साल मार्च 2024 से लागू किया जा सकता है।
जानें क्या है T+0 सिस्टम
बाजार नियामक सेबी की चेयरपर्सन माधुरी पूरी बुच ने द्वारा एक दिए गए एक बयान में यह बात कही गई है कि वे शेयर की खरीद और बिक्री वाले दिन (T+0 पेमेंट सेटलमेंट) ही भुगतान की योजना को लागू करने के लिए तैयार हैं। इसे मार्च 2024 तक लॉन्च करने की उम्मीद है। इस योजना के शुरू होते ही शेयर की बिक्री वाले दिन ही इन्वेस्टर्स को पैसे भी मिल जाएंगे और इसके लिए उन्हें इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आपको बताते चलें कि सेबी द्वारा साल 2025 तक इंस्टेंट पेमेंट सिस्टम लाने पर भी विचार किया जा रहा है। लेकिन ये नियम ऑप्शनल होंगे।
अभी एक दिन के बाद होता है पेमेंट सेटलमेंट ( T+1 सेटलमेंट सिस्टम)
माधुरी पूरी बुच ने पिछले सप्ताह शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए इस बात का जिक्र किया था कि अभी मार्केट में T+1 सेटलमेंट सिस्टम चल रहा है। इस सेटेलमेंट सिस्टम के तहत शेयर की खरीद या बिक्री किए जाने के बाद अगले दिन पेमेंट का प्रावधान है।
गौरतलब है कि यह शेयर ट्रेडिंग सिस्टम इसी साल 2023 के जनवरी महीने में लागू किया गया था। इसके पहले लोगों को शेयर की खरीद और बिक्री करने के बाद दो दिनों तक पेमेंट रिसीव करने का इंतजार करना पड़ता था, क्योंकि उसे समय T+2 सेटलमेंट सिस्टम चल रहा था।

2025 तक होगा तत्काल भुगतान
सेबी की चेयरपर्सन बुच ने यह भी कहा कि की शेयर ट्रेडिंग से जुड़े ऐसे नियम में बदलाव करने की मांग काफी दिनों से की जा रही थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए साल 2024 के मार्च महीने तक सेम डे पेमेंट सेटेलमेंट सिस्टम यानी T+0 सिस्टम शुरू कर दिया जाएगा और साल 2025 तक इंस्टैन्टेनियस सेटेलमेंट सिस्टम लागू करने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि तत्काल भुगतान वाले सिस्टम के लिए टेक्नोलॉजी काफी ज्यादा जरूरी है। माधुरी पुरी बुच के अनुसार उन्होंने पहले कहा था कि वह 1 घंटे में सेटलमेंट के ऑप्शन की तरफ आगे बढ़ रहे हैं और इसके बाद ही इंस्टेनियस सेटलमेंट को लागू करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। लेकिन अब बाजार के बुनियादी ढांचे को ध्यान में रखते हुए ब्रोकर द्वारा हमें तत्काल भुगतान के लिए टेक्नोलॉजी का रास्ता इस्तेमाल करने की बात सुझाई गई है। यही कारण है कि अगले 1 साल के अंदर उसी दिन भुगतान और तत्काल पेमेंट का सिस्टम लागू करने पर विचार किया जा रहा है।
इस समय चल रहे नियम के अनुसार शेयर ट्रेडिंग के 24 घंटे बाद ही आपके पेमेंट को सेटल किया जाता है। लेकिन अब ट्रेडर्स को शेयर ट्रेडिंग वाले दिन ही पेमेंट सेटेलमेंट करने की बात कही गई है। इससे शेयर होल्डर का मार्केट में इन्वेस्टमेंट बढ़ सकता है। क्योंकि वह उसी दिन अपने एक शेयर को बेचकर दूसरे किसी बेहतर शेयर में मिले हुए पैसे को लगा सकता है।
More From GoodReturns

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें

MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें

Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!

बाजार में गिरावट: SIP रोकें या जारी रखें? जानें निवेश का सही तरीका

Indo-MIM और Lohia Corp IPO: दूसरे दिन की रेस में कौन आगे? निवेश से पहले जानें ये 5 बातें



Click it and Unblock the Notifications