PAN Aadhaar linking: पिछले साल 30 मार्च को सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (सीबीडीटी) ने पैन कार्ड से आधार कार्ड न जोड़े जाने पर होने वाली दिक्कत के बारे में बताया था। जिसके अनुसार अगर 30 जून 2023 तक पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया गया, तो ऐसे पैन कार्ड डीएक्टिवेट हो जाएंगे। अब सीबीडीटी ने एक ऐसा ही चौंकाने वाला आंकड़ा जारी किया है। इस आंकड़े के तहत अभी तक पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं किए गए थे, जिस वजह से करीब 11.5 करोड़ पैन कार्ड डीएक्टिवेट कर दिए गए हैं। पैन को आधार कार्ड से जोड़ने की आखिरी तारीख 30 जून 2023 को थी।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस के द्वारा जारी किए गए एक और आंकड़े में यह पता चलता है कि देशभर में कुल 70.24 करोड़ पैन कार्ड धारक हैं। इनमें से अब तक करीब 57.5 करोड़ लोगों ने अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा लिया है।

यह जानकारी मध्य प्रदेश के एक आरटीआई एक्टिविस्ट द्वारा मांगी गई थी। इनका नाम चंद्रशेखर गौर है। इस आरटीआई का रिप्लाई करते हुए सीबीडीटी ने बताया कि अब तक रीब 12 करोड़ पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया गया है। इनमें से अब तक करीब-करीब 11.5 करोड़ पैन कार्ड डीएक्टिवेट हो चुके हैं।
आपको बताते चलें कि आधार कार्ड और पैन कार्ड की लिंकिंग नए एप्लीकेंट के लिए अपने आप हो जाती है। वहीं जिनके पास पैन कारड है, उन्हें भी उसे आधार से लिंक करवाना अनिवार्य है और इसे 1 जुलाई 2017 से पहले पूरा कर लिया जाना चाहिए।
अपने जवाब में सीबीडीटी ने कहा कि पैन और आधार कार्ड की लिंकिंग, दी गई तारीख तक या उससे पहले करवा लेनी थी। इसमें चूक जाने पर आपका पैन कार्ड इनऑपरेटव बन जाता है ,मतलब इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
आरटीआई में दिए गए जवाब के मुताबिक इनकम टैक्स एक्ट सब-सेक्शन (2) के सेक्शन 139AA के तहत 1 जुलाई 2017 से पहले हर उस व्यक्ति के पैन और आधार कार्ड की लिंकिंग अनिवार्य है, जिसके पास पैन कार्ड है।
डीएक्टिवेट किए गए पैन कार्ड को अगर आप वापस एक्टिवेट करना चाहते हैं, तो आपको पेनल्टी भरनी पड़ेगी। पेनाल्टी भरने के बाद पैन कार्ड को वापस से एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
यह भी पड़ें: Life certificate हो गया जमा, जानिए कैसे चेक करें स्टेटस
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
