BRICS summit 2023 : इस बार 15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन जोहान्सबर्ग में आयोजित होने जा रहा है। साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में होने जा रहे इस शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे। आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। यह शिखर सम्मेलन 22 अगस्त से 24 अगस्त तक चलेगा।
इस शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज लूला डी सिल्वा, चीन के राष्ट्रपति शी चिंगपिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के भाग लेने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूस विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव वर्चुअल प्रतिभागी के रूप में जोहान्सबर्ग में पुतिन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

दक्षिण अफ्रीकी विदेश मंत्री नलेदी पंडोर के मुताबिक, इस शिखर सम्मेलन में लैटिन अमेरिका, एशिया, अफ्रीका देशों के 67 नेताओं को भी आमंत्रित किया गया हैं। इसके साथ ही दुनिया भर के व्यापारिक लीडर्स सहित अन्य विश्व लीडर्स को भी आमंत्रित किया गया है।
इस शिखर सम्मेलन में जो चर्चा किए जाने वाले प्रमुख मुद्दे है। इसमें एडमिशन क्राइटेरिया और गाइडलाइन प्रिंसिपल, सहित नए सदस्यों को जोड़ कर ब्रिक्स का विस्तार होने की संभावना है। इसके साथ ही इंटरनेशनल ट्रेड, बुनियादी ढांचे के विकास और भू-राजनीति की चर्चा भी प्रमुख मुद्दों में शामिल है। इस वर्ष के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की थीम की बात करें तो फिर इस वर्ष की थीम ब्रिक्स और अफ्रीका है।
यह भी पढ़ें : Dry Fruits : जानिए क्यों होते है इतने महंगे, कैसे होती है कीमत तय
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात, अर्जेंटीना, सऊदी अरब, ईरान, इंडोनेशिया, मिस्र और इथियोपिया सहित 23 देशों ने ब्रिक्स में शामिल होने के लिए औपचारिक आवेदन जमा किए हैं।
ब्रिक्स ग्लोबल जीडीपी का एक चौथाई और दुनिया की 40 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। इस ग्रुप को
उन्नत देशों के जी7 समूह जैसे पश्चिमी नेतृत्व वाले मंचों के लिए एक वैध ऑप्शन के रूप में मान्यता दी गई थी।
यह भी पढ़ें : Fixed Deposit : ये बैंक दे रहे सीनियर सिटीजन को 9 फीसदी से ज्यादा ब्याज, जानिए नाम
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications