BRICS forum : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि बेहद ही जल्द भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जायेगा। पीएम मोदी ने फिनटेक, आईटी, टेलीकॉम, एआई और सेमीकंडक्टर जैसे सेक्टर की सहारना करते हुए कहा कि भारत 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के नजरिए को बढ़ावा दे रहा है।
उन्होंने कहा कि ग्लोबल इकोनॉमी में उथल-पुथल के बावजूद भी भारत मौजूदा वक्त में दुनिया की सबसे तेजी के साथ बढ़ती अर्थ व्यवस्था है। भारत जल्द ही 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन जायेगा। इसमें कोई भी संदेह नही है कि भारत आगामी सालों में दुनिया का विकास इंजन होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि लोगों की आय में पिछले 9 सालों में करीब 3 गुना इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि में महिलाओं का बेहद ही महत्वपूर्ण योगदान है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल की 10वीं वर्षगांठ पर बोलते हुए वर्ष 2009 में एक बड़े आर्थिक संकट के दौरान परिषद द्वारा किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने ब्लॉक के अन्य नेताओं के साथ ग्लोबल डेवलपमेंट पर विचार-विमर्श करने के लिए ब्रिक्स लीडर्स रिट्रीट में भी भाग लिया।
उन्होंने कहा कि भारत ग्लोबल इकोनॉमी को बढ़ावा देने में परिवर्तनकारी भूमिका निभा रहा है। एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा कि हमने पिछले कुछ सालों में सेमीकंडक्टर, आईटी और ऐसे अन्य फ्यूचर के सेक्टर में काफी प्रगति की है। उन्होंने कहा कि हमारी आर्थिक दृष्टि भी महिलाओं के सशक्तिकरण को अत्यधिक महत्व देती है।
यह भी पढ़ें : Mera Bill Mera Adhikar : बिल अपलोड करने पर मिलेगा 1 करोड़ रु तक का कैश प्राइज, जानिए योजना
पीएम मोदी ने कारोबार करने में आसानी की बात करते हुए कहा कि भारत रेड टेप से रेड कार्पेट की ओर बढ़ गया है, जहां बिजनेस को देश में इन्वेस्ट के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में हमने मिशन मोड में जो सुधार किए हैं उससे देश में कारोबार करने में आसानी से निरंतर सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने अनुपालन बोझ कम कर दिया है। हम रेड टेप को रेड कार्पेट से बदल रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Success Story : कभी 3,000 रु के वेतन में 18-18 घंटे किया काम, आज है करोड़ों का बिजनेस
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
