आम आदमी पर महंगाई का बोझ इन दिनों बढ़ता जा रहा है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बेहताशा बढ़ रही हैं। तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर विपक्ष हमलावर है।
नई दिल्ली: आम आदमी पर महंगाई का बोझ इन दिनों बढ़ता जा रहा है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बेहताशा बढ़ रही हैं। तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर विपक्ष हमलावर है। वहीं लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर कीमत में गिरावट कब आएगी। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देश के सभी मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम ऑल टाइम हाई प्राइस पर चले गए हैं। Petrol-Diesel की कीमत हो सकती है आधी, मोदी सरकार कर रही है ये तैयारी

फ्री में 7.25 रुपये पेट्रोल-डीजल
लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि 100 रुपये की खरीद पर फ्री में 7.25 रुपये पेट्रोल-डीजल मिल सकता है। जी हां हाल ही में एसबीआई कार्ड ने बीपीसीएल के साथ मिलकर एक खास क्रेडिट कार्ड बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन लॉन्च किया है। इसके जरिए बीपीसीएल फ्यूल्स, भारत गैस एलपीजी आदि के खर्चों पर रिवार्ड प्वाइंट्स मिलते हैं। एसबीआई कार्ड की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कार्ड के तहत बीपीसीएल के पेट्रोल पंप स्टेशनों पर फ्यूल और ल्यूब्रिकेंट पर खर्च में 7.25 फीसदी कैशबैक (1 फीसदी सरचार्ज छूट सहित) और भारत गैस पर खर्च में 6.25 फीसदी कैशबैक का फायदा मिलेगा। खास बात यह है कि इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए कोई मिनिमम ट्रांजैक्शन राशि खर्च करने की बाध्यता नहीं है।

बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन के खास फीचर्स
एसबीआई कार्ड ऑक्टेन की फीसर्च की बात करें तो 1499 रुपये का एनुअल फी देने पर वेलकम गिफ्ट के तौर पर 1500 बोनस रिवॉर्ड प्वाइंट्स मिलेंगे। रिवार्ड प्वाइंट्स को कार्डहोल्डर्स के खाते में एनुअल फी का भुगतान करने के 30 दिनों के भीतर क्रेडिट कर दिया जाएगा। एक बिलिंग साइकिल में मैक्सिमम 2500 रिवार्ड प्वाइंट्स मिल सकते हैं। 4 हजार रुपये तक के ट्रांजैक्शन पर 6.25 फीसदी का वैल्यूबैक और 1 फीसदी फ्यूल सरचार्ज वेवर मिलेगा। भारत गैस (वेबसाइट और ऐप पर) पर हर 100 रुपये के खर्च पर 25 रिवॉर्ड प्वाइंट्स (6.25 फीसदी कैशबैक) मिलेंगे। सालाना 3 लाख रुपये के खर्च पर 2 हजार रुपये का गिफ्ट वाउचर मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
