मुम्बई। आज मंगलवार यानी 6 अक्टूबर 2020 को शेयर बाजार भारी तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 600.87 अंक की तेजी के साथ 39574.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 159.00 अंक की तेजी के साथ 11662.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2862 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1508 शेयर तेजी के साथ और 1190 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 164 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 16 पैसे की कमजोरी के साथ 73.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 144.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी का शेयर करीब 135 रुपये की तेजी के साथ 1,920.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 22 रुपये की तेजी के साथ 628.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदाणी पोर्ट्स का शेयर करीब 12 रुपये की तेजी के साथ 362.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 20 रुपये की तेजी के साथ 621.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
ब्रिटानिया का शेयर करीब 56 रुपये की गिरावट के साथ 3,774.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 176.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
विप्रो का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 329.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोल इंडिया का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 117.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा स्टील का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 377.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : PPF : जानिए 1000 रु महीने का निवेश कितने लाख बन जाएगा


Click it and Unblock the Notifications