अगर आप भी अकसर ट्रेन से यात्रा करते है तो ये खबर बड़े काम की है। भारतीय रेलवे में वैसे तो टिकट बुक करने की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दी गई है।
नई दिल्ली: अगर आप भी अकसर ट्रेन से यात्रा करते है तो ये खबर बड़े काम की है। भारतीय रेलवे में वैसे तो टिकट बुक करने की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दी गई है। लेकिन इनमें कम समय में टिकट बुक करना काफी परेशानी भरा साबित होता है। इसके लिए या तो एजेंट को पैसे देकर तत्काल टिकट बुक कराया जाता है। या फिर खुद ही टाइम से सिस्टम को ओपन कर नजर गढ़ाए रखनी होती हैं। हालांकि, इस परेशानी को दूर करने के लिए मुंबई स्थित एक स्टार्टअप कंपनी ने दावा किया है कि शॉर्ट टाइम में रेल टिकट बुक करने की यात्रियों की दुविधा को हल किया जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने Railofy नाम की एक ऐप पेश की है। IRCTC Alert : कहीं आपका ट्रेन टिकट भी नकली तो नहीं ये भी पढ़ें
एप के जरिए तत्काल टिकट बुक करने की मिलेगी सुविधा
बता दें कि यह ऐप फिलहाल मुंबई में ही पेश की गई है। यह यात्रियों को रेलवे की तत्काल टिकट बुक करने की सुविधा देता है। इसके लिए यात्रियों को 50 रुपये से लेकर 500 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। वहीं कंपनी ने दावा किया है कि एक बार रजिस्ट्रेशन करने के बाद यात्रियों को बिना किसी परेशानी के तत्काल टिकट करने की सुविधा मिलेगी। कंपनी के मुताबिक, इस ऐप को जल्द ही पूरे देश में उपलब्ध कराया जाएगा।
टिकट वेटिंग या आएसी है तो मिलेगा एयर टिकट सुविधा
जानकारी दें कि Railofy के अधिकारियों के मुताबिक, अगर आपका टिकट वेटिंग या आएसी है तो कंपनी आपके लिए एयर टिकट अरेंज करेगी। इसका सीधा मतलब यह है कि अगर यात्रियों का तत्काल टिकट बुक नहीं हुआ है तो उन्हें फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिलेगा। मिली जानकारी के मुताबकि Railofy के प्रेजिडेंट अबराम अलापट्ट ने कहा है कि इस तरह का ट्रेवल इंश्योरेंस ऑफर एक अच्छा कदम है। इसके तहत यात्रियों को टिकट काउंटर्स और प्लेटफॉर्म्स पर लंबी लाइनों में नहीं लगना होगा। साथ ही एजेंट्स के चक्कर भी नहीं काटने होंगे। Railofy के को-फाउंडर ने बताया कि रेल टिकट का किराया टिकट में मौजूद वेटिंग लिस्ट नंबर और रेल यात्रा की दूसरी पर निर्भर करता है।
फटाफट बुक करें तत्काल टिकट
दूसरी ओर ये भी बता दें कि अचानक से यात्रा करने पर तत्काल टिकट लेना ही विकल्प होता है। मालूम हो कि रेलवे यात्रा से पहले तत्काल टिकट बुक करने की सुविधा देता है। तत्काल टिकट आप रेलवे के एप या आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आप रेलवे के काउंटर पर जाकर भी टिकट ले सकते हैं। तत्काल टिकट का चार्ज नॉर्मल टिकट से महंगा होता है। तत्काल टिकट सेकंड क्लास के लिए मूल किराया के 10 फीसद की दर से किराया के रूप में तय किया गया है, जबकि अन्य सभी वर्गों के लिए मूल किराया का 30 फीसद है। हम इस खबर में तत्काल टिकट से जुड़े कुछ नियम बता रहे हैं। तत्काल टिकट यात्रा से एक दिन पहले किया जाता है, इसमें AC क्लास के लिए सुबह 10 बजे का समय है, जबकि अन्य क्लास के लिए तत्काल टिकट सुबह 11 बजे से कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
