इंडियन रेलवे की कैटरिंग और ई-टिकटिंग कंपनी आईआरसीटीसी ने टिकट बुक कराने वाली फ्रॉड वेबसाइट्स को लेकर एक अलर्ट जारी किया है।
नई दिल्ली: इंडियन रेलवे की कैटरिंग और ई-टिकटिंग कंपनी आईआरसीटीसी ने टिकट बुक कराने वाली फ्रॉड वेबसाइट्स को लेकर एक अलर्ट जारी किया है। जी हां ट्रेन से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए ये खबर बेहद जरूरी है। अगर आप ट्रेन टिकट से सफर कर रहे हैं तो चेक कर लें कि कहीं आपका टिकट नकली तो नहीं है। आपको जानकार हैरानी होगी कि आईआरसीटीसी की एक फर्जी वेबसाइट चल रही है। जिसके जरिए ई-टिकट नकली बुक हो रहे हैं।

कहीं आपका बुक कराया ई-टिकट नकली तो नहीं
आईआरसीटीसी के जरिये टूरिज्म टूर प्लान कर रहे हैं तो सतर्क हो जाइए। देख लें कि कहीं आपका बुक कराया गया ई-टिकट नकली तो नहीं है। इंडियन रेलवे की कैटरिंग और ई-टिकटिंग कंपनी आईआरसीटीसी ने टिकट बुक कराने वाली फ्रॉड वेबसाइट्स को लेकर अलर्ट जारी किया है। दरअसल, कॉरपोरेशन को आईआरसीटीसी के नाम पर फर्जी टिकट बुक कराने की दो शिकायतें मिलीं। आईआरसीटीसी के मुताबिक, ये शिकायतें सीधे आईटी सेंटर को भेजी गई थीं।
आईआरसीटीसी ने की फर्जी वेबसाइट की पहचान
जानकारी दें कि आईआरसीटीसी के मुताबिक, अवैध तरीके से टिकट बुक कराने वाली वेबसाइट की पहचान irctctour.com के तौर पर हुई है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस वेबसाइट की ओर से जारी किया गया टूर कंफर्मेशन वाउचर आईआरसीटीसी की ओर से जारी किए जाने वाले वाउचर से बिलकुल मेल खाता है। इसमें मोबाइल नंबर 9999999999, लैंडलाइन नंबर +91-6371526046 और ईमेल आईडी [email protected] भी दी गई है। वहीं कॉरपोरेशन का कहना है कि इस तरह से आईआरसीटीसी के नाम पर टूरिज्म प्रोडक्ट्स बेचना गलत है।
IRCTC ने दर्ज कराई शिकायत
कॉरपोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com है। इस साइट के जरिये लोग इंडियन रेलवे टूर, एयर टूर, लैंड पैकेजज और क्रूज पैकेज ले सकते हैं। कॉरपोरेशन के आईटी सेंटर ने दो शिकायतों के आधार पर ऑनलाइन के साथ ही थाने में भी एफआईआर दर्ज करा दी है। इसके अलावा आईआरसीटीसी के होम पेज पर एक अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इसमें बताया गया है कि irctctour.com आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट नहीं है।
कॉरपोरेशन ने लोगों को जागरूक करने को कहा
वहीं दूसरी ओर अलर्ट में कॉरपोरेशन ने स्पष्ट किया है कि www.irctctour.com के जरिये किए गए किसी भी लेनदेन के लिए आईआरसीटीसी जिम्मेदार नहीं है। इसके अलावा कॉरपोरेशन ने धोखाधड़ी को रोकने के लिए सभी से अपने आसपास के लोगों को इस बारे में जागरूक करने का आग्रह किया है। इस बीच, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने इंडियन रेलवे में फर्जी और गैरकानूनी टिकट बुकिंग के सबसे बड़े रैकेट का खुलासा किया है। हाल में आरपीएफ ने झारखंड से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया। ये इंजीनियर गैरकानूनी तरीके से रेल टिकट बुक कराने का रैकेट चलाता था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
