मुम्बई। आज शुक्रवार यानी 28 फरवरी 2020 को भारी गिरावट के साथ शेयर बाजार की क्लोजिंग हुई। आज सेंसेक्स जहां करीब 1448.37 अंक की गिरावट के साथ 38279.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी करीब 431.55 अंक की गिरावट के साथ 11201.75 अंक स्तर पर बंद हुआ। आज जब शेयर बाजार बंद हुआ तो बीएसई में करीब 417 शेयर तेजी के साथ, 2041 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 148 शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 56 पैसे की कमजोरी के साथ 72.17 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

सेंसेक्स पर भारी ये 5 शुक्रवार
-24 अगस्त 2015 को 1,624 अंक की गिरावट
-21 जनवरी 2008 को 1,408 अंक की गिरावट
-24 अक्टूबर 2008 को 1,070 अंक की गिरावट
-1 फरवरी 2020 को 988 अंक की गिरावट
-17 मार्च 2008 को 951 अंक की गिरावट
शेयर बाजार के लिए बुरा रहा हफ्ता
भारतीय शेयर बाजार में भी कोरोना वायरस की चिंता है और यह आज इसकी चपेट में आ गया। इसके चलते सेंसेक्स में 4.5 साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज हुई। पूरे हफ्ते की भारी बिकवाली में इंडेक्स से सवा 3 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप स्वाहा हुआ है।
हफ्ते भर की इंडेक्स चाल
हफ्ते भर के इंडेक्स की चाल पर नजर डालें तो इस हफ्ते निफ्टी कुल 7.5% गिरा, जबकि सेंसेक्स 6.8% नीचे फिसला है। वहीं इस हफ्ते बैंक निफ्टी 5.5%, मिडकैप इंडेक्स 7.4% और मेटल इंडेक्स 12.8% तक टूटे हैं। इस हफ्ते आईटी इंडेक्स 8.4%, पीएययू बैंक इंडेक्स 9.5%, ऑटो इंडेक्स 10.2%, फार्मा इंडेक्स 9.1% और एफएमसीजी इंडेक्स में 4.4% तक की गिरावट दर्ज हुई है।
निफ्टी के टॉप गेनर
आईओसी का शेयर करीब 1 रुपये की तेजी के साथ 106.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
वेदांता का शेयर करीब 18 रुपये की गिरावट के साथ 112.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 15 रुपये की गिरावट के साथ 129.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिंल्डाको का शेयर करीब 14 रुपये की गिरावट के साथ 154.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 62 रुपये की गिरावट के साथ 747.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा स्टील का शेयर करीब 32 रुपये की गिरावट के साथ 381.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : Home Loan : जानें जल्दी पटाने का तरीका, बैंक वाले भी नहीं बताते इसे
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications