मुम्बई। आज शुक्रवार यानी 4 सितंबर 2020 को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 589.68 अंक की गिरावट के साथ 38401.26 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 178.60 अंक की गिरावट के साथ 11348.90 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1363 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 173 शेयर तेजी के साथ और 1134 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 55 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। सितंबर महीने की ये अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स के गिरते ही निवेशकों के 2.12 लाख करोड़ रुपए निवेशकों के डूब गए।

निफ्टी के टॉप गेनर
भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 5 रुपये की तेजी के साथ 223.40 रुपये के स्तर पर खुला।
ब्रिटानिया का शेयर करीब 28 रुपये की तेजी के साथ 3,775.00 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
हिन्डाल्को का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 185.50 रुपये के स्तर पर खुला।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 371.55 रुपये के स्तर पर खुला।
एसबीआई का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 208.00 रुपये के स्तर पर खुला।
अदाणी पोर्ट्स का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 356.40 रुपये के स्तर पर खुला।
एक्सिस बैंक का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 464.25 रुपये के स्तर पर खुला।
यह भी पढ़ें : LIC : पैसा रखें तैयार, आने वाला है कमाई का तगड़ा मौका


Click it and Unblock the Notifications