मुम्बई। आज बुधवार यानी 18 मार्च 2020 को शेयर बाजार की क्लोजिंग भारी गिरावट के साथ हुई। आज सेंसेक्स जहां करीब 1709.58 अंक की गिरावट के साथ 28869.51 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी करीब 498.25 अंक की गिरावट के साथ 8468.25 अंक स्तर पर बंद हुआ। आज बीएसई में कुल 2523 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 394 शेयर तेजी के साथ और 1985 गिरावट के साथ बंद हुईं। वहीं 144 कंपनियां के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 74.36 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी के टॉप गेनर
जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 31 रुपये की तेजी के साथ 164.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 68.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यस बैंक का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 60.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईटीसी का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 150.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एसबीआई का शेयर करीब 5 पैसे की तेजी के साथ 215.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 143 रुपये की गिरावट के साथ 460.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 45 रुपये की गिरावट के साथ 149.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 151 रुपये की गिरावट के साथ 1,171.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फाइनेंस का शेयर करीब 384 रुपये की गिरावट के साथ 3,061.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
पॉवर ग्रिड का शेयर करीब 18 रुपये की गिरावट के साथ 144.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : Yes Bank : वो 4 संकेत, जिन्हें इगनोर करने पर निवेशकों का पैसा डूबा


Click it and Unblock the Notifications