अगर आप बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। भारत में कम कीमत वाली और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स को बेहद पसंद किया जाता है।
नई दिल्ली: अगर आप बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। भारत में कम कीमत वाली और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स को बेहद पसंद किया जाता है। आज हम आपको ऐसी ही मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भारतीय ग्राहकों की तरफ से सबसे ज्यादा खरीदा जा रहा है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बाइक मैन्युफैक्चर कंपनियों ने भी ऐसी बाइक्स बाजार में उतारी हैं। Electric Scooter and Bike : बच्चों के लिए ऑनलाइन यहां से खरीदें, जानें कीमत

बजाज से लेकर हीरो और टीवीएस की बाइक देती शानदार माइलेज
इन बाइक्स की काफी शानदार फीचर्स के हैं और इनका माइलेज भी काफी अच्छा है। कीमत के लिहाज से भी ये बाइक काफी किफायती हैं। बजाज से लेकर हीरो और टीवीएस तक कंपनियों की बाइक इस लिस्ट में शामिल हैं। कम कीमत और बेहतरीन माइलेज के अलावा ये सभी बाइक्स इंजन के मामले में भी बेहतर हैं। इस बाइक का माइलेज 100 किमी/लीटर से भी ज्यादा है। इनकी कीमत भी अन्य की अपेक्षा कम होती है और बजट में फिट बैठती हैं।
बजाज सीटी बाइक
बजाज की बाइक माइलेज के मामले में काफी बढ़िया हैं। बजाज ने इस बाइक को दो वेरिएंट CT100 और CT110 में पेश किया है। इन दोनों ही बाइक की दिल्ली एक्स शोरूम कॉस्ट 47 हजार 654 रुपये है। CT100 में कंपनी ने 102 cc का 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। ये इंजन 7500 rpm पर 5.81 kW की मैक्सिमम पावर और 5500 rpm पर 8.34 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में कंपनी ने 4-स्पीड गियरबॉक्स लगाया है। अपने पावरफुल इंजन की बदौलत ये बाइक 90 km/h की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है। वहीं CT110 में आपको 115cc का 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा। ये इंजन 8.6Ps की पावर और 9.81 का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में कंपनी ने 4-स्पीड गियरबॉक्स लगाया है। अपने पावरफुल इंजन की बदौलत ये बाइक 90 km/h की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है।
हीरो एचएफ डिलक्स
हीरो मोटोकॉर्प की ये बाइक लुक और कंफर्ट में काफी बेहतरीन है। इस बाइक के बेस वेरिएंट की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 51 हजार 200 रुपये है वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 60,025 रुपये है। कंपनी ने इस बाइक में 97.2cc का इंजन दिया है जो 5.9kw की पावर और 8.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये बाइक एक लीटर पेट्रोल में 60 से 70 किलोमीटर का माइलेज देती है।
टीवीएस स्पोर्ट बाइक
अगर आप सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइकों का जिक्र करें तो और टीवीएस का नाम सबसे पहले आता है। इस कंपनी की बाइक अपने बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही इस बाइक की मैंटेनेंस कॉस्ट भी काफी कम आती है। ऐसे में इस बाइक को लोग काफी पसंद करते है। लेकिन इस बाइक की कीमत 50 हजार रुपये से थोड़ी ज्यादा है। आपको बता दें टीवीएस स्पोर्ट बाइक की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 56,100 रुपये है। कंपनी ने इस बाइक में 109cc का इंजन दिया है जो 8.18bhp की पावर जनरेट करता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
